13 March 2026 Ka Panchang: शुक्रवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

13 March 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 13 मार्च, दिन शुक्रवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में…

आज का पंचांग 

13 मार्च को चैत्र कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और शुक्रवार का दिन है. दशमी तिथि 13 मार्च को पूरा दिन पूरी रात पार करके कल सुबह 08:11 मिनट तक रहेगी. शुक्रवार सुबह 10:32 मिनट तक व्यतिपात योग रहेगा, उसके बाद वरियान योग लग जायेगा. साथ ही 13 मार्च को देर रात 03;03 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा. इसके साथ ही दशा माता व्रत भी रखा जाता है

13 मार्च का पंचांग

  • चैत्र कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि – 13 मार्च 2026 को पूरा दिन पूरी रात पार करके कल सुबह 8 बजकर 11 मिनट तक
  • व्यतिपात योग– 13 मार्च को सुबह 10 बजकर 32 मिनट तक, इसके बाद वरियान योग लग जाएगा.
  • पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र– 13 मार्च को देर रात 3 बजकर 3 मिनट तक
  • 13 मार्च 2026 विशेष – दशा माता व्रत रखा जाएगा

13 मार्च के शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: 05:12 AM से 06:00 AM तक
  • प्रातः सन्ध्या : 05:36 AM से 06:49 AM तक
  • गोधूलि मुहूर्त: 06:45 PM से 07:09 PM तक
  • सायाह्न सन्ध्या: 06:48 PM से 08:00 PM तक

राहुकाल का समय

  • मुंबई- दोपहर पहले 11:18 से दोपहर 12:48 तक
  • चंडीगढ़- दोपहर पहले 11:03 से दोपहर 12:33 तक
  • लखनऊ- सुबह 10:47 से दोपहर 12:16 तक
  • भोपाल- दोपहर पहले 11:00 से दोपहर 12:30 तक
  • कोलकाता- सुबह 10:17 से दोपहर पहले 11:46 तक
  • अहमदाबाद- दोपहर पहले 11:19 से दोपहर 12:49 तक
  • चेन्नई- सुबह 10:48 से दोपहर 12:18 तक

सूर्य और चंद्रमा का समय

  • सूर्योदय – 6:42 AM
  • सूर्यास्त – 6:30 PM
  • चन्द्रोदय – Mar 12 1:44 AM
  • चन्द्रास्त – Mar 12 12:19 PM

दशा माता व्रत का महत्व

शा माता व्रत चैत्र कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि को रखा जाता है. यह व्रत विशेष रूप से राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में श्रद्धा के साथ मनाया जाता है. मान्यता है कि इस व्रत को करने से घर की दशा में सुधार होता है और परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है. इस दिन महिलाएं अपने गले में 10 गांठों वाला पवित्र धागा धारण करती हैं. धार्मिक विश्वास के अनुसार ऐसा करने से जीवन में आने वाले रोग और कष्ट दूर होते हैं और घर में खुशहाली बनी रहती है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़े: अज्ञान का आवरण हटे तो हर जीव में दिखेगा परमात्मा: दिव्य मोरारी बापू

Latest News

LPG Panic Booking: युद्ध की खबरों से देश में गैस बुकिंग रिकॉर्ड स्तर पर, एक दिन में 75 लाख से ज्यादा सिलेंडर बुक

ईरान-इजरायल तनाव के बीच देश में LPG सिलेंडर की बुकिंग में अचानक उछाल देखने को मिला है. 12 मार्च को रिकॉर्ड 75.7 लाख सिलेंडर बुक हुए, लेकिन सरकार ने कहा कि सप्लाई पूरी तरह सामान्य है.

More Articles Like This