24 February 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

24 February 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 24 फरवरी, दिन मंगलवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में…

आज का पंचांग

24 फरवरी को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और मंगलवार है. अष्टमी तिथि पूरे दिन और रात बनी रहेगी तथा अगले दिन भोर 4 बजकर 52 मिनट तक रहेगी. आज वैधृति योग भी दिन-रात बना रहेगा, जो भोर 4 बजकर 26 मिनट तक प्रभावी रहेगा. दोपहर बाद 3 बजकर 7 मिनट तक कृतिका नक्षत्र रहेगा और आज स्वर्ग लोक की भद्रा भी है. इस दिन दुर्गाष्टमी का व्रत किया जाएगा और इसी के साथ होलाष्टक की शुरुआत भी हो रही है.

24 फरवरी 2026 का पंचांग

  • अष्टमी तिथि – 24 फरवरी को पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 52 मिनट तक
  • वैधृति योग – 24 फरवरी को पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 26 मिनट तक
  • कृतिका नक्षत्र – 24 फरवरी को दोपहर बाद 3 बजकर 7 मिनट तक

24 फरवरी 2026 का शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 5 बजकर 23 मिनट से 6 बजकर 12 मिनट तक
  • प्रातः सन्ध्या – सुबह 5 बजकर 47 मिनट से 7 बजकर 01 मिनट तक
  • अभिजित मुहूर्त – दोपहर 12 बजकर 28 मिनट से 1 बजकर 15 मिनट तक
  • विजय मुहूर्त – दोपहर 2 बजकर 49 मिनट से 3 बजकर 35 मिनट तक
  • गोधूलि मुहूर्त – शाम 6 बजकर 40 मिनट से 7 बजकर 05 मिनट तक
  • व्रत-त्योहार – दुर्गाष्टमी व्रत, होलाष्टक आरंभ

राहुकाल का समय

काम शुरु करते वक्त राहुकाल का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। राहुकाल के दौरान कोई काम शुरू नहीं करना चाहिए। अगर कोई काम पहले से चल रहा है तो उसे जारी रख सकते हैं।

  • दिल्ली- दोपहर बाद 03:26 से शाम 04:52 तक
  • मुंबई- दोपहर बाद 03:47 से शाम 05:14 तक
  • चंडीगढ़- दोपहर बाद 03:27 से शाम 04:52 तक
  • लखनऊ- दोपहर बाद 03:12 से शाम 04:38 तक
  • भोपाल- दोपहर बाद 03:27 से शाम 04:54 तक
  • कोलकाता- दोपहर 02:44 से शाम 04:11 तक
  • अहमदाबाद- दोपहर बाद 03:46 से शाम 05:13 तक
  • चेन्नई- दोपहर बाद 03:19 से शाम 04:48 तक

होलाष्टक

होलाष्टक की शुरुआत 24 फरवरी 2026 से हो रही है. हिंदू धर्म में इसे अशुभ अवधि माना जाता है, जिसके दौरान विवाह, गृह प्रवेश या अन्य मांगलिक कार्य नहीं किए जाते. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन दिनों में असुरी शक्तियों का प्रभाव बढ़ जाता है और ग्रह भी उग्र अवस्था में माने जाते हैं. कहा जाता है कि होलाष्टक के आठों दिनों में प्रतिदिन कोई न कोई ग्रह उग्र रहता है, और पहले दिन चंद्रमा को उग्र अवस्था में माना जाता है.

सूर्य और चंद्रमा का समय

  • सूर्योदय – 6:56 AM
  • सूर्यास्त – 6:23 PM
  • चन्द्रोदय – Feb 24 11:18 AM
  • चन्द्रास्त – Feb 25 1:30 AM

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़े: मन की स्वीकृति ही प्रभु दरबार का बढ़ाती है सम्मान: दिव्य मोरारी बापू

More Articles Like This

Exit mobile version