24 March 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

24 March 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 24 मार्च, दिन मंगलवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में…

आज का पंचांग

24 मार्च को चैत्र शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है और इस दिन मंगलवार पड़ रहा है. षष्ठी तिथि शाम 04:08 मिनट तक प्रभावी रहेगी. इसी के साथ यह दिन चैत्र नवरात्र का छठा दिन भी है, जब मां कात्यायनी की पूजा की जाती है. धार्मिक दृष्टि से आज का दिन बेहद खास है, क्योंकि 24 मार्च को स्कन्द षष्ठी भी मनाई जाएगी. शुभ योगों की बात करें तो सुबह 09:08 मिनट तक प्रीति योग रहेगा, जिसके बाद आयुष्मान योग शुरू हो जाएगा.

नक्षत्र की स्थिति भी शुभ बनी हुई है. आज शाम 07:05 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा, जो कई मांगलिक कार्यों के लिए अच्छा माना जाता है. इसके अलावा, आज चैती छठ का तीसरा दिन भी है. इस दिन श्रद्धालु संध्या के समय अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देंगे, जो इस पर्व का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है.

24 मार्च का पंचांग

  • चैत्र शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि – 24 मार्च को शाम 4 बजकर 8 मिनट तक
  • प्रीति योग – 24 मार्च को सुबह 9 बजकर 8 मिनट तक
  • रोहिणी नक्षत्र – 24 मार्च को शाम 7 बजकर 5 मिनट तक
  • 24 मार्च 2026 विशेष – छठा नवरात्र, स्कन्द षष्ठी और चैती छठ

24 मार्च के शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: 04:46 AM से 05:34 AM तक
  • प्रातः सन्ध्या : 05:10 AM से 06:21 AM तक
  • अभिजित मुहूर्त : 12:03 PM से 12:52 PM तक
  • गोधूलि मुहूर्त: 06:33 PM से 06:57 PM तक
  • सायाह्न सन्ध्या: 06:34 PM से 07:45 PM तक

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर बाद 03:31 से शाम 05:03 तक
  • मुंबई- दोपहर बाद 03:48 से शाम 05:19 तक
  • चंडीगढ़- दोपहर बाद 03:33 से शाम 05:05 तक
  • लखनऊ- दोपहर बाद 03:16 से शाम 04:48 तक
  • भोपाल- दोपहर बाद 03:30 से शाम 05:01 तक
  • कोलकाता- दोपहर 02:46 से शाम 04:17 तक
  • अहमदाबाद- दोपहर बाद 03:49 से शाम 05:20 तक
  • चेन्नई- दोपहर बाद 03:17 से शाम 04:49 तक

सूर्य और चंद्रमा का समय

  • सूर्योदय – 6:30 AM
  • सूर्यास्त – 6:35 PM
  • चन्द्रोदय – Mar 24 10:09 AM
  • चन्द्रास्त – Mar 25 12:28 AM

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़े: प्रेम और प्रभु स्मरण से मन होगा शुद्ध: दिव्य मोरारी बापू

Latest News

प्रभु स्मरण से ही मन को मिलेगी शांति: दिव्य मोरारी बापू

Puskar/Rajasthan: परम पूज्य संत श्री दिव्य मोरारी बापू ने कहा, अपने मन को प्रेम से समझाकर ऐसी ऊँची भूमिका...

More Articles Like This