27 January 2025 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
27 January 2025 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 27 जनवरी, दिन सोमवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में…
27 जनवरीसोमवार का पंचांग (Panchang 27 जनवरी 2025)
27 जनवरी को माघ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और सोमवार का दिन है. त्रयोदशी तिथि सोमवार रात 08:35 मिनट तक रहेगी. 27 जनवरी को देर रात 01:57 मिनट तक हर्षण योग रहेगा. साथ ही सोमवार सुबह 09:02 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र लग जाएगा. इसके अलावा 27 जनवरी को सोम प्रदोष व्रत और मास शिवरात्रि का व्रत भी किया जाएगा.
27 January 2025 का शुभ मुहूर्त
  • माघ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि– 27 जनवरी 2025 को रात 08:35 मिनट तक
  • हर्षण योग- 27 जनवरी 2025 को देर रात 01:57 मिनट तक
  • मूल नक्षत्र- 27 जनवरी को सुबह 09:02 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र लग जाएगा
  • 27 जनवरी 2025 व्रत त्यौहार– सोम प्रदोष व्रत, मास शिवरात्रि व्रत
राहुकाल का समय
  • दिल्ली- सुबह 08:33 से सुबह 09:53 तक
  • मुंबई- सुबह 08:39 से सुबह 10:03 तक
  • चंडीगढ़- सुबह 08:37 से सुबह 09:57 तक
  • लखनऊ- सुबह 08:16 से सुबह 09:37 तक
  • भोपाल- सुबह 08:25 से सुबह 09:48 तक
  • कोलकाता- सुबह 07:41 से सुबह 09:04 तक
  • अहमदाबाद- सुबह 08:44 से सुबह 10:07 तक
  • चेन्नई- सुबह 08:02 से सुबह 09:29 तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
  • सूर्योदय – 7:12 AM
  • सूर्यास्त – 6:06 PM
  • चन्द्रोदय – Jan 27 5:19 AM
  • चन्द्रास्त – Jan 27 3:57 PM
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
Latest News

‘अगर मेरी बेटी आरोपी है तो उसे भी वहीं से धक्का दिया जाए’, केतन हत्याकांड पर सिया के पिता का बयान

Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में केतन अग्रवाल हत्याकांड ने देशभर को झकझोर कर रख दिया है. हर कोई...

More Articles Like This

Exit mobile version