2047 तक भारत बन जाएगा विकसित राष्ट्र, PM Modi के विजन से साकार होंगे सपने: सतीश उपाध्याय

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी के उम्मीदवार आमजन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के कार्य-कौशल पर बात कर रहे हैं. आज दिल्ली के मालवीय नगर से बीजेपी उम्मीदवार सतीश उपाध्याय ने ‘विकसित भारत’ के संकल्प को दोहराया. सतीश उपाध्याय ने कहा, “अब हम आजादी के अमृत काल में हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के साथ, भारत 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बन जाएगा. हमने भारत को एक विकसित देश बनाने की दिशा में काम करने का संकल्प भी लिया है.”

भाजपा की ओर से दिल्‍ली चुनाव के लिए ‘संकल्‍प पत्र’ जारी किया गया है, जिसमें जनता के लिए तरह-तरह के वादे और घोषणाएं की गई हैं. बीते रोज केंद्रीय गृह मंत्री एवं वरिष्‍ठ भाजपा अमित शाह ने दिल्ली में पार्टी के संकल्प पत्र का तीसरा हिस्सा जारी किया था. ‘संकल्‍प पत्र’ का तीसरा भाग जारी करते हुए उन्होंने कहा- ‘मैंने केजरीवाल जैसा झूठा इंसान अपने पूरे जीवन में नहीं देखा है. अभी कुंभ लगा है, केजरीवाल डुबकी लगा लो तो झूठ बोलने के पाप कट जाएंगे.’

बीजेपी के ‘संकल्‍प’ पत्र की बड़ी बातें

  • दिल्‍ली को भ्रष्‍टाचार मुक्‍त सरकार देंगे
  • दिल्‍ली के युवाओं को 50 हजार सरकारी नौकरी देंगे
  • 1700 अवैध कॉलोनियों को वैध करेंगे, मालिकाना हक देंगे
  • 13 हजार सील की गई दुकानों को दोबारा खोलेंगे
  • श्रमिकों को 10 हजार की वित्‍तीय सहायता देंगे
  • मजदूरों को 5 लाख का दुर्घटना बीमा देंगे
  • दिल्लीवासियों को 5 लाख तक का इलाज मुफ्त मिलेगा
  • दिल्ली में यमुना रिवर फ्रंट स्थापित करेंगे
  • 13 हजार बसों को ई-बसों में बदलेंगे
  • रेहड़ी-पटरी वालों को भी आर्थिक मदद देंगे
Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version