घर की बालकनी में कबूतर का अंडे देना शुभ या अशुभ, जानें क्या कहता है वास्तु

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pigeon Laying Eggs in Balcony: हिन्दू धर्म में पशु-पक्षियों का घर में आना प्रायः शुभ माना गया है, लेकिन इसके कुछ अपवाद भी है. ऐसे में ही आज हम बात कर रहें है कबूतरों के बारें में. वैसे तो कबूतरों का घर में आना शुभ माना जाता है लेकिन उनके घर के किसी हिस्‍से में अंडे देने को लेकर कई मान्यताएं हैं. कुछ लोगों का मनाना है कि घर की बालकनी में कबूतरों का अंडा देना शुभ होता है, जबकि कुछ लोग मानते हैं कि यह दुर्भाग्य की निशानी होती है. ऐसे में चलिए जानते है कि इस मामले में वास्‍तु शास्‍त्र का क्‍या कहता है.

बालकनी में कबूतर का अंडे देना शुभ या अशुभ

वास्तु शास्‍त्र के अनुसार, कबूतर का संबंध धन की देवी लक्ष्मी जी से माना जाता है, ऐसे में इनका घर में आना जाना शुभ होता है, लेकिन घर में घोंसला बनाकर हमेशा के लिए रहना अच्छा नहीं माना जाता है. इसलिए कबूतर को घर में घोंसला नहीं बनाने देना चाहिए. वहीं, बात करे घर के किसी हिस्से या बालकनी में कबूतर के अंडे देने की, तो यह अच्छे दिन आने का संकेत होता है. इसके अलावा इसे घर पर मां लक्ष्मी की कृपा होने का भी प्रतीक माना जाता है.

दिशा के अनुसार कबूतर के अंडे देने का संकेत

वास्तु के अनुसार, कबूतर का घर के अलग-अलग दिशाओं में अंडे देने का अलग-अलग मायने होते हैं., जिसके भिन्‍न भिन्‍न फल प्राप्‍त होते है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि किस दिशा में कबूतर के अंडे देने का क्‍या संकेत होते है.

  • वास्‍तु शास्‍त्र के अनुसार, घर के पूर्वी भाग में कबूतर के अंडे देने से मान-सम्मान में वृद्धि होती है.
  • वहीं, आग्नेय कोण यानी घर के दक्षिण-पूर्व के कोने में कबूतर के अंडे देने से संतान का विवाह अच्छे घर में होता है.
  • जबकि घर दक्षिण दिशा में कबूतर के अंडे देने से धन की आमद बढ़ती है.
  • घर के नैऋत्य कोण यानी दक्षिण-पश्चिम कोना में कबूतर के अंडे देने से परिवार के सदस्‍यों की आयु लंबी होती है.
  • घर के पश्चिमी दिशा में कबूतर के अंडे देने से घर पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है.
  • घर के वायव्य कोण यानी उत्तर पश्चिम के कोने में कबूतर के अंडे देने से शुभ समाचार प्राप्त होता है.
  • वहीं, उत्तर दिशा और ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व के कोने में कबूतर के अंडे देने से घर में सुख-सुविधाएं बढ़ती हैं.

 

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This