दीपोत्सव के रंग में देश, पीएम मोदी ने साझा किया शुभकामना संदेश; सैनिकों संग मनाएंगे दिवाली

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Diwali 2026: देशभर में रविवार को दीपावली का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. उन्होंने यह भी बताया कि इस वर्ष भी वह देश की सीमाओं पर तैनात वीर जवानों के साथ दिवाली मनाने की परंपरा जारी रखेंगे.

‘एक्स’ पर पोस्ट कर देशवासियों को दी बधाई Diwali 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के माध्यम से लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने अपने संदेश में देशवासियों को परिवार का हिस्सा बताते हुए इस पावन अवसर पर सभी के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं.

इससे पहले शनिवार को दीपावली की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री ने एक वीडियो संदेश भी जारी किया था. इसमें उन्होंने कहा कि दीपों का यह त्योहार पूरे देश को रोशनी से भर देता है. साथ ही यह अंधकार पर प्रकाश की जीत और चुनौतियों के सामने दृढ़ रहने के संकल्प का प्रतीक है. उन्होंने उम्मीद जताई कि दीपावली के साथ आने वाला समय भी हर किसी के जीवन में खुशहाली और शांति लेकर आए.

सैनिकों के साथ दिवाली मनाने की परंपरा रखेंगे जारी

अपने संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि वह भी हर साल दीपावली का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाते हैं. इस दौरान उन्होंने सैनिकों के साथ त्योहार मनाने की अपनी परंपरा का भी जिक्र किया. प्रधानमंत्री के मुताबिक, पिछले वर्षों की तरह इस बार भी वह देश की रक्षा में जुटे जवानों के बीच पहुंचकर उनके साथ दीपावली मनाएंगे.

पिछले साल INS विक्रांत पर नौसेना के जवानों के साथ मनाई थी दिवाली

हालांकि, प्रधानमंत्री ने अभी तक उस स्थान का खुलासा नहीं किया है, जहां वह इस बार सैनिकों के साथ त्योहार मनाने वाले हैं. गौरतलब है कि पिछले साल उन्होंने गोवा के समुद्री तट पर तैनात स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर नौसेना के जवानों के साथ दीपावली मनाई थी. ऐसे में इस बार उनके कार्यक्रम और स्थान को लेकर जानकारी का इंतजार है.

ये भी पढ़ें- Diwali 2026: मां लक्ष्मी की कृपा से भर जाएगा घर का खजाना! दिवाली पर जरूर करें इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन

Latest News

गोरखपुर: CM योगी आज वनटांगिया गांव में मनाएंगे दिवाली, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को वनटांगिया गांव जंगल तिकोनिया नंबर तीन के लोगों के साथ दिवाली मनाएंगे....

More Articles Like This

Exit mobile version