Rahu Ketu Gochar 2026: छाया ग्रह राहु और केतु 3 अक्टूबर, दिन शनिवार को अपनी चाल बदलने जा रहे हैं. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, राहु और केतु हमेशा उल्टी चाल चलते हैं. इस दौरान एक ओर जहां राहु 3 अक्टूबर को धनिष्ठा नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश करने जा रहे हैं तो वहीं, केतु मघा नक्षत्र के प्रथम चरण में प्रवेश करने जा रहे हैं. मघा नक्षत्र के स्वामी स्वयं केतु हैं और इस नक्षत्र के अधिष्ठाता देव पितृदेव हैं. वर्तमान में राहु शनि की राशि कुंभ में विराजमान हैं, तो केतु सिंह राशि में.
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, राहु और केतु के चाल बदलने से कर्क समेत 4 राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने के संकेत मिल रहे हैं. इन राशियों को धीरे-धीरे समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और कई कार्य आसानी से पूर्ण हो जाएंगे. ऐसे में चलिए जानते हैं राहु-केतु की चाल बदलने से किन किन राशियों को राहत मिलने जा रही है…
इन राशिवालों को मिलेगा फायदा
कर्क राशि
राहु-केतु की बदली चाल से कर्क राशि वालों के लिए करियर और आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव होगी. इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, इन लोगों को आगे बढ़ने के अवसर भी मिल सकते हैं. वहीं व्यापार में रुके हुए काम गति पकड़ सकते हैं और लाभ के नए रास्ते खुल सकते हैं. इस राशि के छात्रों को अगर पढ़ाई लिखाई में समस्या का सामना करना पड़ रहा था तो वह दूर हो जाएंगी. लव लाइफ में चल रही गलतफहमियों को दूर करने का अवसर भी मिलेगा. वैवाहिक जीवन में आपसी समझ और सहयोग बढ़ेगा और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी.
कन्या राशि
राहु और केतु की चाल बदलने से कन्या राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक और प्रफेशनल रूप से अनुकूल रह सकता है. राहु और केतु के शुभ प्रभाव से कन्या राशि वालों के करियर में प्रगति के अवसर मिल सकते हैं और नौकरी बदलने या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना बन सकती है. वहीं व्यापार करने वालों को नए संपर्कों से लाभ मिल सकता है. यदि आप मकान व वाहन खरीदना चाहते हैं तो राहु-केतु के शुभ प्रभाव से आपकी इच्छा पूरी होने के योग बन रहे हैं. परिवार में चल रही कोई समस्या है इस अवधि में दूर हो जाएगी और सेहत में भी सुधार देखने को मिलेगा.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के जीवन के कई क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा. भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपके अधूरे कार्य एक एक करके पूरे होते जाएंगे. काफी समय से रोजगार या नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगो की इच्छा पूरी होगी. धन संबंधी मामलों में लाभ मिलने की संभावना है और निवेश से जुड़े फैसले भविष्य में फायदा दे सकते हैं. वहीं विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई में बेहतर रहेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के अवसर बढ़ सकते हैं. वैवाहिक जीवन में तनाव कम होकर आपसी प्रेम और समझ बढ़ सकती है.
धनु राशि
धनु राशि वालों का समय करियर, धन और रिश्तों के लिहाज से लाभकारी रहने वाला है. आपको किसी कानूनी मामलों में से मुक्ति मिलने की संभावना है. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा और सभी टारगेट आसानी से पूरा कर पाने की स्थिति में होंगे. वहीं व्यापार में विस्तार के अवसर मिलेंगे, आय के नए स्रोत बन सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और पुराने वित्तीय मामलों में राहत मिल सकती है. वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और आपसी सहयोग बढ़ेगा और परिवार में समृद्धि और सकारात्मक माहौल बना रहेगा.

