Rangbhari Ekadashi 2026: फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रंगभरी एकादशी या अमालकी एकादशी के नाम से जाना जाता है, जो इस बार 27 फरवरी को पड़ रही है. कहा जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं. साथ ही भक्त इस दिन व्रत भी रखते हैं. इसके अलावा, इस दिन तुलसी से जुड़े कुछ उपाय करने से भी आपको जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति होती है और आपकी मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं. ऐसे में चलिए जानते है, उन उपायों के बारे में…
रंगभरी एकादशी के दिन करें तुलसी के ये उपाय
बता दें कि रंगभरी एकादशी के दिन तुलसी पर जल चढ़ाना और तुलसी के पत्ते तोड़ना तो वर्जित होता है, लेकिन इस दिन तुलसी से जुड़े कुछ उपाय कर सकते है. वहीं, यदि आप एकादशी के दिन किसी पूजा में प्रयोग करने के लिए आपको तुलसी के पत्ते और मंजरी एक दिन पहले ही तोड़ देनी चाहिए.
इस मंत्र का करें जप
रंगभरी एकादशी के दिन तुलसी के पौधे के पास 11 दीपक जलाने चाहिए और ‘महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी, आधि व्याधि हरा नित्यम तुलसी त्वम नमोस्तुते’ मंत्र का 11 बार जप करना चाहिए. ऐसा करने से आपके जीवन के संकट दूर होते हैं और साथ ही आपकी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं.
मिट्टी का लगाए तिलक
रंगभरी एकादशी के पावन दिन पर अगर आप तुलसी के पौधे की जड़ से मिट्टी लेकर उसका तिलक माथे पर लगाते हैं तो मानसिक शांति और सकारात्मकता आपको प्राप्त होती है. इसके साथ ही आपकी ऊर्जा में भी वृद्धि होती है.
बांधे लाल चुनरी
तुलसी पर रंगभरी एकादशी के दिन लाल चुनरी आपको बांधनी चाहिए. माना जाता है कि ऐसा करने से मां तुलसी के साथ ही भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद भी आपको प्राप्त होता है. आपकी इच्छाएं पूरी होती हैं और सुख-समृद्धि जीवन में आती है.
इस दिन तुलसी के पास बैठकर भगवान विष्णु के मंत्र ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ का 108 बार जप करने से आपकी सभी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं.
गाय के दूध में तुलसी की मंजरी मिलाकर एकादशी के दिन भगवान विष्णु को अर्पित करने से भी शुभ फल आपको प्राप्त होते हैं.
इसे भी पढें:-बांग्लादेश में सेना का ‘तख्तापलट’, तारिक रहमान के कुर्सी संभालते आर्मी के हर बड़े पद में फेरबदल

