बांग्लादेश में सेना का ‘तख्तापलट’, तारिक रहमान के कुर्सी संभालते आर्मी के हर बड़े पद में फेरबदल

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bangladesh army: बांग्लादेश में तारिक रहमान ने प्रधानमंत्री की कुर्सी संभालते ही बड़ा कदम उठाया है. दरअसल, सेना के शीर्ष स्तर पर रविवार को बड़ा फेरबदल हुआ, जिसमें एक नए चीफ ऑफ जनरल स्टाफ (सीजीएस) की नियुक्ति भी शामिल है. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट से यह जानकारी प्राप्त हुई. इस फेरबदल से प्रमुख रणनीतिक कमानों के साथ-साथ देश की प्रमुख सैन्य खुफिया एजेंसी भी प्रभावित हुई है.

किस पद पर किसे किया गया नियुक्‍त

बता दें कि लेफ्टिनेंट जनरल मुहम्मद मैनूर रहमान को बांग्लादेश सेना का चीफ ऑफ जनरल स्टाफ (CGS) नियुक्त किया गया है. हालांकि इससे पहले उन्‍होंने सेना प्रशिक्षण और सिद्धांत कमान (ARTDOC) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (GOC) के रूप में काम किया. वह लेफ्टिनेंट जनरल मिज़ानुर रहमान शमीम का स्थान लेंगे, जो हाल ही में रिटायर हो गए हैं.

वहीं मेजर जनरल कैसर राशिद चौधरी को फोर्सेज इंटेलिजेंस महानिदेशालय का महानिदेशक नियुक्त किया गया है. वर्तमान में वह सेना मुख्यालय में ब्रिगेडियर जनरल के रूप में काम करते हैं. वह मेजर जनरल के पद पर पदोन्नति के बाद नया पद ग्रहण करेंगे.

मेजर जनरल कैसर राशिद चौधरी ने मेजर जनरल मोहम्मद जहांगीर आलम का स्थान लिया, जिन्हें विदेश मंत्रालय में राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है. फेरबदल में सशस्त्र बल प्रभाग के प्रमुख कर्मचारी अधिकारी (पीएसओ) के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल मीर मुश्फिकुर रहमान की नियुक्ति भी शामिल है.

उन्होंने पहले चटगांव में 24वें इन्फैंट्री डिवीजन के जीओसी के रूप में कार्य किया था. इस बीच, निवर्तमान पीएसओ लेफ्टिनेंट जनरल एसएम कमरुल हसन को राजदूत के रूप में विदेश मंत्रालय में स्थानांतरित कर दिया गया है.

बता दें कि बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (बीएनपी) ने 12 फरवरी को हुए महत्वपूर्ण चुनावों में दो-तिहाई बहुमत हासिल किया. साठ-वर्षीय रहमान ने 17 फरवरी को शपथ ली, जिससे मुहम्मद यूनुस के 18 महीने के अंतरिम शासन का अंत हुआ.

इसे भी पढें:-नेपाल में हादसाः नदी में गिरी यात्रियों से भरी बेकाबू बस, 18 लोगों की मौत, कई घायल

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This