Samasaptak Yog 2026: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की चाल और उनके विशेष योगों का जीवन पर महत्वपूर्ण प्रभाव माना जाता है. 26 जून को बनने जा रहा मंगल और चंद्रमा का समसप्तक योग भी ऐसा ही एक विशेष संयोग माना जा रहा है. इस दिन दोपहर 12 बजकर 34 मिनट पर चंद्रमा तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे और वृषभ राशि में स्थित मंगल के साथ समसप्तक योग का निर्माण करेंगे. ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार यह योग कुछ राशियों के लिए करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है. आइए जानते हैं किन राशियों पर इस योग का सबसे अधिक प्रभाव देखने को मिल सकता है.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए समसप्तक योग करियर के लिहाज से शुभ माना जा रहा है. मंगल आपकी ऊर्जा और आत्मविश्वास को बढ़ाने का काम करेंगे, जबकि चंद्रमा नए और रचनात्मक विचारों को प्रोत्साहित कर सकते हैं. कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना हो सकती है और जिम्मेदारियां बढ़ने के साथ नए अवसर भी मिल सकते हैं. कुछ जातक नया कारोबार शुरू करने की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं. आर्थिक मामलों में अटकी हुई परेशानियां दूर होने के संकेत हैं और धन लाभ के भी योग बन रहे हैं. यदि जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी नए कार्य की योजना बना रहे हैं तो इस विषय पर सकारात्मक बातचीत हो सकती है. हालांकि मंगल की स्थिति को देखते हुए वैवाहिक जीवन में धैर्य और संयम बनाए रखने की सलाह दी जाती है.
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह योग मेहनत का अच्छा परिणाम दिला सकता है. लाभ भाव में स्थित मंगल और पंचम भाव में चंद्रमा आपके प्रयासों को नई दिशा दे सकते हैं. हालांकि केवल भाग्य के भरोसे रहने से बचना होगा और अपने कार्यों पर लगातार ध्यान देना जरूरी रहेगा. व्यापार से जुड़े लोगों को पहले की गई मेहनत का लाभ मिलने की संभावना है. सेना, पुलिस या सुरक्षा सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रह सकता है. पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत बन सकते हैं. बड़े भाई-बहनों का सहयोग करियर में आगे बढ़ने में मददगार साबित हो सकता है. निवेश किए गए धन से लाभ मिलने की संभावना भी बन रही है.
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए समसप्तक योग साझेदारी के कार्यों में लाभदायक साबित हो सकता है. चंद्रमा लाभ भाव में रहकर आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम दे सकते हैं. कुछ लोगों को लंबे समय से अटका हुआ या उधार दिया गया धन वापस मिलने की संभावना है. मंगल की मजबूत स्थिति के कारण नए रोजगार या नए कार्य की शुरुआत के अवसर मिल सकते हैं. यदि कोई व्यापारिक डील लंबे समय से अटकी हुई है तो उसके पूरा होने की संभावना भी बन सकती है. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिसका लाभ सामाजिक जीवन और कार्यक्षेत्र दोनों में मिल सकता है. पारिवारिक जीवन में भी खुशियों का वातावरण बना रह सकता है.
क्या है समसप्तक योग?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब दो ग्रह एक-दूसरे से सातवें स्थान पर स्थित होते हैं, तब समसप्तक योग बनता है. इस स्थिति में दोनों ग्रह एक-दूसरे को पूर्ण दृष्टि से देखते हैं, जिससे उनके प्रभाव में विशेष परिवर्तन माना जाता है. 26 जून को मंगल और चंद्रमा के बीच बनने वाला यही योग कुछ राशियों के लिए करियर, आर्थिक स्थिति और नए अवसरों के लिहाज से शुभ परिणाम देने वाला माना जा रहा है.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
यह भी पढ़े: Vastu Upay: मेहनत के बाद भी नहीं मिल रही सफलता? अपनाएं ये आसान वास्तु उपाय

