Sawan Somwar: सावन के दूसरे सोमवार पर बना अति दुर्लभ संयोग, इस विधि से पूजा करने पर मिलेगा 4 गुना फल

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sawan Somwar 2026: बाबा भोलेनाथ की पूजा का पावन महीना सावन चल रहा है. सावन महीने में पड़ने वाले सोमवार को शंकर भगवान की पूजा का विशेष महत्व है. सावन माह का दूसरा सोमवार आज 10 अगस्त को है. इस बार सावन महीने के सोमवार पर एक साथ कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं. यूं कहे तो इसे अति दुर्लभ संयोग भी कहा जा सकता है. शास्त्रों के अनुसार इस शुभ संयोग में महादेव की पूजा का चार गुना अधिक फल मिलेगा. आइए जानते हैं सावन के दूसरे सोमवार पर कौन-कौन सा शुभ संयोग बन रहा है और इस दिन कैसे करें शिव जी की पूजा…

Sawan Somwar 2026 पर अति दुर्लभ संयोग

सावन माह का दूसरा सोमवार 1आज 10 अगस्त को है. इस दिन सोमवार के साथ त्रयोदशी तिथि पड़ रही है. ऐसे में आज सावन सोमवार के साथ-साथ प्रदोष व्रत भी रखा जाएगा. बता दें कि प्रदोष का व्रत भी भगवान शिव को समर्पित है. शास्त्रों की मानें तो इस शुभ मुहूर्त में किया गए भगवान शिव की पूजा से कई गुना अधिक फल मिलता है.

सावन दूसरे सोमवार पर ऐसे करें पूजा

बता दें कि भगवान शिव का का संबंध चंद्रमा से है और चंद्र का संबंध सफेद चीजों जैसे-दूध, दही, शक्‍कर, चावल आदि से है. ऐसे में यदि हम सावन माह के दूसरे सोमवार को भगवान शिव की पूजा और रुद्राभिषेक में सफेद चीजों से अभिषेक करते हैं तो भगवान शिव बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं. यदि आप भगवान शिव की विशेष कृपा पाना चाहते हैं तो सावन माह के इस सोमवार को भगवान शिव का कच्चे दूध, दही और मक्खन से अभिषेक करें.

पितृ दोष से मुक्ति के उपाय

यदि आप पितृ दोष से मुक्ति चाहते हैं तो सावन माह के इस सोमवार बेल, बरगद या पीपल का वृक्ष लगाएं. इसे लगाने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है और घर की तरक्की में आ रही परेशानियां दूर हो जाती हैं.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

ये भी पढ़ें- Sawan 2026: सावन की बारिश का पानी दिला सकता है सुख-समृद्धि! जानिए आर्थिक तंगी और मानसिक अशांति दूर करने के उपाय

Latest News

Career Tips: आसमान के बुलंदियों को छूने की है ख्‍वाहिश, तो इन बातों पर करें गौर

Career Tips: अपने जीवन में सभी लोग कामयाब होना चाहते है, लेकिन कामयाबी का कोई शॉर्टकट नहीं होता है,...

More Articles Like This

Exit mobile version