गाजीपुर में सीनियर नेशनल पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का पोस्टर लॉन्च, 29 अगस्त से 3 सितंबर तक होगा आयोजन

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में रविवार का दिन खेल प्रेमियों के लिए बेहद खास और गर्व का पल लेकर आया. 29 अगस्त से 3 सितंबर तक होने वाली सीनियर नेशनल पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता के आधिकारिक पोस्टर का भव्य शुभारंभ किया गया. यह आयोजन जिले को राष्ट्रीय खेल मंच पर नई पहचान दिलाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.

एसपी ईजर राजा के नेतृत्व में हुआ शुभारंभ

पोस्टर लॉन्च कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत पुलिस अधीक्षक ग़ाज़ीपुर ईजर राजा के नेतृत्व में संपन्न हुई. इस दौरान उन्होंने कहा कि गाजीपुर में राष्ट्रीय स्तर की पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन जिले के लिए सम्मान की बात है. इस आयोजन से स्थानीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और गाजीपुर की खेल पहचान को नई मजबूती मिलेगी.

कार्यक्रम में जुटीं खेल जगत की प्रमुख हस्तियां

इस अवसर पर पावरलिफ्टिंग उत्तर प्रदेश के स्टेट सेक्रेटरी एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अमित राय, स्टेट उपाध्यक्ष संजीव सिंह “बॉबी”, पंकज सिंह “चंचल”, माउंट लिट्रा जी स्कूल के डायरेक्टर मोहित श्रीवास्तव और पूर्व सीनियर नेशनल चैंपियन एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अरबिंद शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही. सभी ने इस आयोजन को जिले के लिए बड़ा अवसर बताया.

देशभर के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

आयोजन समिति के अनुसार, यह छह दिवसीय प्रतियोगिता देशभर के विभिन्न राज्यों से आने वाले वरिष्ठ पावरलिफ्टर्स को एक मंच पर लाएगी. इस आयोजन के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा मौका मिलेगा और गाजीपुर में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा.

तैयारियां जोरों पर, उत्साह चरम पर

प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू कर दी गई हैं. जिले के खेल प्रेमियों और युवाओं में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने प्रतियोगिता की सफलता की कामना करते हुए आयोजन समिति को बधाई और शुभकामनाएं दीं.

Latest News

क्या ट्रंप पर मिसाइल हमला करने वाला था ईरान? आखिर क्यों अमेरिकी राष्ट्रपति ने बदला विमान

Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. दरअसल, द वॉल...

More Articles Like This

Exit mobile version