Sawan Shivratri 2026: सावन शिवरात्रि पर बन रहा दुर्लभ चतुर्ग्रही योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sawan Shivratri 2026: सावन शिवरात्रि का पर्व इस वर्ष 11 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा. भगवान शिव की आराधना के लिए यह दिन बेहद पवित्र माना जाता है, लेकिन इस बार इसका महत्व केवल धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि ज्योतिषीय दृष्टि से भी कई गुना बढ़ गया है. पंचांग के अनुसार इस दिन बुध, सूर्य, गुरु और चंद्रमा की कर्क राशि में युति होने जा रही है, जिससे चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा.

इतना ही नहीं, इसी दिन बुधादित्य योग और गजकेसरी योग भी बन रहे हैं. वहीं गुरु ग्रह कर्क राशि में उच्च के होकर विराजमान हैं, जिससे इस शुभ संयोग का प्रभाव और अधिक बढ़ जाएगा. ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इस दुर्लभ ग्रह योग का सबसे अधिक लाभ चार राशियों को मिलने वाला है.

सावन शिवरात्रि पर क्यों खास है यह संयोग?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब एक ही राशि में चार प्रमुख ग्रह एक साथ विराजमान होते हैं तो उसे चतुर्ग्रही योग कहा जाता है. 11 अगस्त को बनने वाला यह योग शुभ फलदायी माना जा रहा है. बुधादित्य योग बुद्धि, सफलता और मान-सम्मान दिलाने वाला माना जाता है, जबकि गजकेसरी योग धन, प्रतिष्ठा और उन्नति का कारक माना जाता है. ऐसे में इन तीनों शुभ योगों का एक साथ बनना कुछ राशियों के लिए विशेष लाभकारी साबित हो सकता है.

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए सावन शिवरात्रि का यह संयोग आर्थिक और व्यावसायिक दृष्टि से शुभ संकेत दे रहा है. कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है. नया वाहन या मकान खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है. आय के नए स्रोत बनने के साथ कमाई में अच्छी बढ़ोतरी के संकेत हैं.

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए चतुर्ग्रही योग बेहद शुभ माना जा रहा है. इस दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा. कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और कई माध्यमों से धन लाभ के योग बन रहे हैं.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह योग किसी बड़े अवसर से कम नहीं माना जा रहा है. भाग्य का पूरा साथ मिलने से कई रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. नौकरी बदलने या प्रमोशन का इंतजार कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है. पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के संकेत हैं. वहीं पुराने निवेश से भी अच्छा आर्थिक फायदा होने की संभावना जताई गई है.

मीन राशि

मीन राशि के लोगों के लिए यह शुभ योग कई नए अवसर लेकर आ सकता है. रचनात्मक और कला से जुड़े क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को विशेष सफलता मिलने के संकेत हैं. विद्यार्थियों को पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. आमदनी में अचानक बढ़ोतरी होने की संभावना है और बचत करने में भी सफलता मिलेगी. व्यापारियों के लिए कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है, जबकि यात्रा से भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं.

सावन शिवरात्रि पर करें भगवान शिव की आराधना

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन शिवरात्रि के दिन भगवान शिव का विधि-विधान से अभिषेक, रुद्राभिषेक, जल और बेलपत्र अर्पित करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है. इस दिन व्रत और पूजा करने से मनोकामनाएं पूर्ण होने तथा जीवन में सुख-समृद्धि आने की मान्यता है.

Disclaimer: यह लेख ज्योतिषीय गणनाओं, धार्मिक मान्यताओं और लोक विश्वासों पर आधारित है. The Printlines इस जानकारी की वैज्ञानिक पुष्टि नहीं करता. किसी भी निर्णय से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें.

यह भी पढ़े: त्रिपुरासुर के अत्याचार से मुक्ति दिलाकर भगवान शिव बने ‘त्रिपुरारी’: दिव्य मोरारी बापू

Latest News

चौंकाने वाली रिपोर्ट: खुद अमेरिकियों को पसंद नहीं आ रहा अपना देश, अब न्यूजीलैंड में बना रहे आशियाना

New Delhi: अमेरिका से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. US के कई अरबपति और बड़े निवेशक अब...

More Articles Like This