नेपाल में भीषण हादसाः नाले में पलटी बेकाबू बस, मची चीख-पुकार, छह की मौत, दस घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nawalparasi Accident: नेपाल से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां नवलपरासी (बर्दघाट सुस्ता पूर्व) जिले के विनयी त्रिवेणी गांवपालिका-2 स्थित एस मोड़ के पास शनिवार को यात्रियों से भरी बस बेकाबू होकर सड़क किनारे नाले में पलट गई. घटना के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. इस हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हुए हैं.

पुलिस के मुताबिक

पुलिस के मुताबिक,  नेपालगंज से काठमांडू जा रही प्रदेश-3-01-006 ख 1553 नंबर की बस पूर्व-पश्चिम राजमार्ग पर एस मोड़ के पास पहुंची थी. इसी बीच चालक के नियंत्रण खो देने से बस सड़क किनारे नाले में पलट गई. बस में चालक सहित 18 लोग सवार थे. दो यात्रियों के सुरक्षित होने की जानकारी है. हादसे में जाजरकोट के भेरीगंगा नगरपालिका-3 निवासी 50 वर्षीय निर्जुंग खत्री की मौत की पुष्टि हुई है. पांच अन्य मृतकों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है.

सूचना मिलने पर पुलिस निरीक्षक थमनसिंह राना के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने बस में फंसे घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए मध्यविंदु प्रादेशिक अस्पताल, डंडा भेजा.

घायलोें में ये लोग हैं शामिल

घायलों में गोरखा गो.न.पा.-9 निवासी हरिशरण थापा (30 वर्ष), अछाम मंगलसेन नगरपालिका-6 निवासी तेजेन्द्रप्रसाद भंडारी (28), बर्दिया ठाकुरबाबा नगरपालिका-1 निवासी आकृति (20), बाजुरा स्वामीकार्तिक गांवपालिका-5 निवासी पवन बुढा (32), बर्दिया राजापुर नगरपालिका-9 निवासी संजय थारू (28), बाजुरा स्वामीकार्तिक गांवपालिका-1 निवासी प्रेम बम (25), ललितपुर कुञ्जयसोम गांवपालिका-5 निवासी अनोज खत्री (29), बर्दिया बाँसगढी नगरपालिका-7 निवासी लालबहादुर कार्की (36), बांके नेपालगंज उपमहानगरपालिका-16 निवासी अस्लाम भगवान (48) और सल्यान वनगाड कुपिण्डे नगरपालिका-1 निवासी अनिल बुढाथोकी (21 वर्ष) शामिल हैं. घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. पुलिस घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This