Sawan Somwar 2026: सावन का पहला सोमवार कल, इस विधि से पूजा करने पर दूर होगी पैसों की दिक्कत

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sawan Somwar 2026: देवों के देव महादेव के प्रिय माह श्रावण की शुरुआत 30 जुलाई से हो गई है. वैसे तो पूरे सावन माह में भगवान शिव की पूजा अर्चना का विशेष महत्व है, लेकिन सावन सोमवार के दिन शिवलिंग जलाभिषेक करने का अपना अलग ही महत्व है. शास्त्रों के अनुसार सावन माह के सोमवार को भगवान शिव के पूजा का शिवपुराण में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं. जिससे जीवन की हर समस्या हल मिल जाएगा. साथ ही आपके जीवन में कभी धन-संपदा की कमी नहीं होगी. आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में…

नौकरी व बिजनस में तरक्की के लिए

अगर आपके नौकरी या कारोबार में परेशानी चल रही है, जिसके चलते आपको मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, तो सावन सोमवार का व्रत रखें और जल में शहद मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें. इसके साथ ही शिवलिंग पर अनार का फूल अर्पित करते हुए महामृत्युंजय मंत्र का का जाप करें. ऐसी मान्यता है कि इस उपाय को करने से महादेव की कृपा से आपके कारोबार और नौकरी में तरक्की होने लगेगी.

आर्थिक तंगी दूर करने के लिए Sawan Somwar 2026

अगर आप पैसों की तंगी से जूझ रहे हैं और आपके ऊपर कर्जों का बोझ बढ़ता जा रहा है तो सावन सोमवार के दिन चांदी के लोटे में गंगाजल लेकर भगवान शिव का अभिषेक करते हुए “ॐ नम: शिवाय और ॐ पार्वतीपतये नमः” मंत्र का 108 बार जप करें. ऐसी मान्यता है कि सावन सोमवार के दिन इस उपाय को करने से पूरे साल महादेव की कृपा से रुपये पैसे की कमी नहीं होती है.

धन बढ़ोत्तरी के लिए

अगर आप चाहते हैं कि आप पर महादेव की कृपा से पूरे साल सुख-शांति बनी रहे और खूब तरक्की हो, तो हर सोमवार का व्रत रखें और प्रदोष काल में शिवलिंग का दही अथवा गन्न के रस से अभिषेक करें. साथ ही भगवान शिव की प्रिय वस्तु भांग, बेलपत्र, धतूरा आदि चीजें अर्पित करें. इस दिन जरुरतमंदों को जरुरत की चीजें दान करें. ऐसी मान्यता है कि इस उपाय को करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है और पूरे साल भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होती है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

ये भी पढ़ें- घर में नहीं रखनी चाहिए देवी-देवताओं की ऐसी तस्वीर, जानिए क्या है अग्नि पुराण के 43वें अध्याय से इसका संबंध?

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगा बड़ा अवसर, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 05 August 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version