Vastu Tips For Home: घर से चली गई है सुख-शांति तो मुख्य द्वार पर लगाएं ये तस्वीरें, दूर होंगी हर परेशानी

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Vastu Tips For Home: हर किसी की यही कामना रहती है कि उसका जीवन सदैव खुशियों से भरा रहे. जिसके लिए वो काफी परिश्रम करता है, लेकिन बावजूद इसके उसे सुख-शांति नहीं मिल पाती. शास्त्रों के अनुसार इस परेशानी के लिए हमारे घर में मौजूद वास्तु दोष जिम्मेदार होते हैं. अगर घर में किसी प्रकार के वास्तु दोष उत्पन्न हो जाते हैं तो हमेशा जीवन में संकट बना रहता है. ऐसे में वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी तस्वीरों को लगाने के लिए बताया गया है. जिन्हें घर के मेन गेट पर लगाने से सभी तरह की परेशानियों से छुटकारा मिलता है. आइए जानते हैं कौन सी तस्वीरें शुभ होती हैं…

घर के मुख्य द्वार पर लगाएं ऐसी तस्वीरें

माता लक्ष्मी की तस्वीर
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मेन गेट पर मां लक्ष्मी की तस्वीर लगाना बेहद शुभ और लाभकारी होता है. आप चाहे तो मुख्य द्वार पर लक्ष्मी जी की मूर्ती भी लगा सकते हैं. माना जाता है कि धन की देवी मां लक्ष्मी की तस्वीर लगाने से सुख-समृद्धि का वास होता है. माता सदैव उस घर के लोगों पर अपनी कृपा बनाए रखती हैं. उस व्यक्ति को कभी भी धन की कमी नहीं होती है. इसके अलावा घर की सारी बूरी शक्तियां दूर होती हैं और सकारात्मक उर्जा का संचार होता है.

कैसी लगाएं मां लक्ष्मी की तस्वीर
वास्तु शास्त्र के अनुसार मां लक्ष्मी की तस्वीर को खरीदते समय ये ध्यान रखें कि वो खड़ी हुई न हों. ऐसी तस्वीरें लगाने से वास्तु दोष कम होने के बजाय उत्पन्न होता है. हमेशा ऐसी तस्वीर लें जिसमें मां लक्ष्मी मुस्कराती हुई नजर आएं.

ये भी पढ़ें- Vastu Tips: घर निर्माण के दौरान कभी ना करें यह गलती, हमेशा रहेंगे परेशान; जानिए

गणेश जी की तस्वीर
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मेन गेट पर गणेश जी की तस्वीर लगाने से जीवन में सदैव खुशियां बनी रहती हैं. विघ्नहर्ता गणेश अपने भक्तों से सभी संकट दूर करते हैं. उस घर में हमेशा सकारात्मक उर्जा का वास होता है.

कैसी लगाए गणेश जी की तस्वीर
वास्तु शास्त्र के अनुसार गणेश जी की तस्वीर खरीदते समय ये ध्यान रखें कि उनका सूंड बाएं तरफ हो. उनके हाथों में लड्डू हो. ऐसी तस्वीरें लगाने से घर में खुशहाली बनी रहती है. ये भी ध्यान रहे कि घर के उत्तर या पूर्व दिशा में ही भगवान गणेश की तस्वीर लगाएं.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This