Shukra Gochar: शुक्र हुए मार्गी, आज से शुरू होंगे इन 3 राशि वालों के सुनहरे दिन; सफलता चूमेगी कदम

Venus Margi 2023 in Cancer: ज्योतिष शास्त्र में ग्रह नक्षत्रों के स्थान परिवर्तन का विशेष महत्व है. वर्तमान में यानी 4 सितंबर को वैभव-ऐश्‍वर्य, धन-दौलत, सुख, प्रेम और रोमांस के दाता ग्रह शुक्र कर्क राशि में मार्गी हो गए हैं. बता दें कि बीते कुछ दिनों से शुक्र इसी राशि में वक्री चाल चल रहे थे. वहीं अब शुक्र का मार्गी चाल कुछ राशि के जातकों की लाइफ चमका देंगा और ये करियर में लंबी उछाल लगाएंगे. आइए जानते हैं कि शुक्र के मार्गी होने से किन-किन राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है.

मिथुन: शुक्र का मार्गी होना मिथुन राशि के जातकों की किस्मत बदल देगा. धन लाभ के प्रबल योग हैं. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी. पैतृक संपत्ति के क्रय विक्रय के लिए शुभ समय है. धन लाभ के प्रबल योग हैं. लव लाइफ में रोमांस आएगा.

कन्याः शुक्र का मार्गी होना कन्या राशि के जातकों को तगड़ा लाभ देगा. घर परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा. व्यक्तित्व में निखार आएगा. विपरीत लिंगी आपके तरफ आकर्षित होंगे. लंबे समय से उधारी फंसा हुआ पैसा मिल सकता है. नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे.

तुलाः शुक्र का मार्गी तुला राशि के जातकों को विशेष लाभ देगा. नौकरी में पदोन्नति हो सकती है या किसी अच्छे कंपनी से ऑफर आ सकता है. परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा. लव पार्टनर के तरफ से शादी का प्रस्ताव मिलने से मन प्रसन्न रहेगा.

ये भी पढ़ेंः Shardiya Navratri 2023: इस बार भैंसे पर सवार होकर प्रस्थान करेंगी मां दुर्गा, मच सकती है भयंकर तबाही!

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज ग्रहों की चाल बताएगी सभी 12 राशियों का हाल, यहां पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 09 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version