Yogini Ekadashi 2026: पैसों की किल्लत से हैं परेशान? योगिनी एकादशी पर कर लें ये खास उपाय

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Yogini Ekadashi 2026: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व माना जाता है. योगिनी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन व्रत रखने और विधि-विधान से पूजा करने से पापों से मुक्ति के साथ सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. साल 2026 में योगिनी एकादशी को लेकर 10 और 11 जुलाई की तिथि का उल्लेख अलग-अलग परंपराओं में मिल रहा है.

उपलब्ध पंचांग विवरणों के अनुसार, गृहस्थ श्रद्धालुओं के लिए 10 जुलाई को व्रत रखने का उल्लेख है, जबकि कुछ वैष्णव परंपराओं में 11 जुलाई को गौण योगिनी एकादशी मानी जा रही है. इसलिए व्रत की तिथि अपने स्थानीय पंचांग और परंपरा के अनुसार सुनिश्चित करना बेहतर रहेगा.मान्यता है कि योगिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की श्रद्धापूर्वक पूजा करने से लक्ष्मी-नारायण की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है.

ज्योतिषीय मान्यताओं में इस दिन कुछ खास उपाय भी बताए गए हैं, जिन्हें आर्थिक स्थिति, कारोबार, विवाह, दांपत्य जीवन, पढ़ाई और नौकरी में उन्नति से जोड़कर देखा जाता है. आइए जानते हैं योगिनी एकादशी पर किए जाने वाले ये उपाय.

योगिनी एकादशी के उपाय

  • वैवाहिक जीवन में खुशियों के लिए: इस दिन स्नान के बाद साफ वस्त्र धारण करें. सबसे पहले तुलसी को प्रणाम करें और फिर अच्छे दांपत्य जीवन की प्रार्थना करें.
  • बिजनेस में सफलता के लिए: भगवान विष्णु के सामने घी का दीपक जलाएं. साथ ही उन्हें बेसन के लड्डू अर्पित करें.
  • मनपसंद जीवनसाथी पाने के लिए: इस दिन स्नान करने के बाद भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करें और भगवान विष्णु के मंत्र की एक माला जप करें. मंत्र है- “ॐ नमो भगवते नारायणाय”. जाप पूरा होने के बाद भगवान को सफेद पुष्प अर्पित करें. मान्यता है कि ऐसा करने से विवाह में आ रही अड़चनें दूर हो सकती हैं.
  • आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए: इस दिन स्नान आदि के बाद पीले रंग के वस्त्र पहनें. इसके बाद माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करें.
  • बच्चे का पढ़ाई में मन लगाने के लिए: भगवान श्री विष्णु की धूप-दीप आदि से विधिपूर्वक पूजा करें और बच्चे से भगवान विष्णु के मंत्र का जाप कराएं.
  • लंबे समय से रुके प्रमोशन के लिए: मां लक्ष्मी की मूर्ति को मंदिर में पीले रंग के कपड़े पर स्थापित करें और उनकी नियमित रूप से पूजा करें.
  • जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत करने के लिए: श्री विष्णु मंदिर में जाकर शहद की शीशी दान करें. साथ ही “ॐ नमो भगवते नारायणाय” मंत्र का 11 बार जाप करें.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़े: Universe Bracelet: यूनिवर्स ब्रेसलेट चमका सकता है आपकी किस्मत, पहनने से पहले जान लें ये जरूरी नियम

Latest News

Tata Motors Roadmap: अगले 5 साल में 40,000 करोड़ रुपये लगाएगी टाटा मोटर्स, 12 लाख से ज्यादा कारें बेचने का लक्ष्य

टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल कारोबार के लिए अगले पांच वर्षों का बड़ा रोडमैप पेश किया है. कंपनी करीब 40,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, 6 नए मॉडल लॉन्च करेगी और 20 से अधिक मौजूदा मॉडलों को अपडेट करेगी. वित्त वर्ष 2030 तक सालाना 12 लाख से अधिक वाहन बेचने का लक्ष्य है.

More Articles Like This

Exit mobile version