उतार-चढ़ाव के बाद गिरावट लेकर बंद हुआ शेयर बाजार, फिसले ये स्टॉक्स

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार बिल्कुल फ्लैट रहे. बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 33.49 अंकों की गिरावट लेकर 84,266.29 के स्‍तर पर बंद हुआ. इसी तरह नेशरल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) भी 13.95 अंकों की गिरावट लेकर 25,796.90 के स्‍तर पर बंद हुआ. बता दें कि आज शेयर बाजार की शुरुआत हरियाली के साथ हुई. सेंसेक्‍स-निफ्टी दोनों मजबूती के साथ खुले. आज के कारोबार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला.

सेंसेक्‍स-निफ्टी का हाल

आज बीएसई सेंसेक्स की 30 में से 14 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए, जबकि 16 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए. ऐसे ही एनएसई निफ्टी के भी 50 में से 21 कंपनियों के शेयर मुनाफे में और 29 कंपनियों के शेयर घाटे में बंद हुए. कुल मिला-जुलाकर आज सपाट कारोबार के बाद गिरावट हावी रही.

इन शेयरों में सबसे ज्‍यादा उछाल

सेंसेक्स के लिए टेक महिंद्रा के शेयरों में सबसे अधिक 2.93 फीसदी की बढ़ोतरी आई. इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 2.22 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 1.55 फीसदी, इंफोसिस के शेयर 1.53 फीसदी, एचसीएल टेक के शेयर 1.18 फीसदी और स्टेट बैंक के शेयर 1.01 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए. इनके साथ ही अडाणी पोर्ट्स, नेस्ले इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस और सनफार्मा के शेयरों में भी तेजी आई.

इंडसइंड बैंक का शेयर बुरी तरह टूटा

वहीं दूसरी ओर, आज सेंसेक्स के लिए इंडसइंड बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा 2.64 फीसदी की गिरावट आई. एशियन पेंट्स के शेयर 1.54 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर 1.03 फीसदी, टाटा स्टील के शेयर 0.98 फीसदी, रिलांयस इंडस्ट्रीज के शेयर 0.84 फीसदी, टाइटन के शेयर 0.83 फीसदी, लार्सन एंड टु्ब्रो के शेयर 0.81 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुए. इनके अलावा टाटा मोटर्स, , पावरग्रिड, भारती एयरटेल, एनटीपीसी, जेएसडब्लू स्टील, मारुति सुजुकी, एक्सिस बैंक, आईटीसी और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में भी गिरावट आई.

ये भी पढ़ें :- महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे ने Govinda से फोन पर की बात, अस्पताल के अधिकारियों को दिए ये निर्देश

 

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This