ATF की कीमतों में फिर इजाफा, हवाई सफर हो सकता है महंगा

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

ATF Price Hike: विमानों में इस्तेमाल किए जाने वाले एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में लगातार दूसरी बार इजाफा हुआ है. इस बार एटीएफ के दाम 3 प्रतिशत बढ़े हैं. इसका सीधा असर एयरलाइन कंपनियों की परिचालन लागत पर पड़ेगा. आज यानी 1 अगस्‍त से एटीएफ की नई दरें लागू हो गई हैं. लगातार दूसरी बार एटीएफ की कीमतों में बढ़ोतरी होने से हवाई यात्रा भी असर हो सकता है.

इस वजह से दाम में वृद्धि

इंटरनेशनल स्टैंडर्ड रेट में उतार-चढ़ाव के मद्देनजर एटीएफ की कीमतों में ये ताजा बढ़ोतरी की गई है. पब्लिक सेक्टर की कंपनियों के मुताबिक, राजधानी दिल्ली स्थित देश के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट में से एक इंदिरा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट (IGI) पर एटीएफ की कीमत 2677.88 रुपये प्रति किलोलीटर यानी 2.9 प्रतिशत बढ़कर 92,021.93 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है.

पिछले महीने 7.5 प्रतिशत महंगा हुआ था ATF

मालूम हो कि इससे पहले, 1 जुलाई को एटीएफ की कीमतों में 7.5 प्रतिशत (6271.5 रुपये प्रति किलोलीटर) का इजाफा किया गया था. इसके बाद, अब एटीएफ के दाम 2677.88 रुपये बढ़ा दिए गए हैं. बता दें कि जुलाई में कीमतें बढ़ने से पहले लगातार 3 बार (अप्रैल, मई और जून) एटीएफ की कीमतों में कटौती की गई थी. इन तीनों कटौतियों में कुल मिलाकर विमान ईंधन 12,239.17 रुपये प्रति किली सस्ता हुआ था. इसके बाद, जुलाई और अगस्त में ATF 8949.38 रुपये प्रति किली महंगा हो गया है. जिससे 3 महीनों में हुई 12,239.17 रुपये प्रति किली की कटौती करीब तीन-चौथाई खत्म हो गई है.

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में क्या हैं एटीएफ की नई कीमतें

एटीएफ की कीमतों में यह वृद्धि वैश्विक तनाव और टैरिफ युद्ध के बाद अंतर्राष्ट्रीय तेल कीमतों में वृद्धि के अनुरूप है. इस वृद्धि से कमर्शियल एयरलाइन कंपनियों पर बोझ बढ़ेगा, जिनकी परिचालन लागत में एटीएफ का हिस्सा लगभग 40 फीसदी होता है. आज से मुंबई में एटीएफ की कीमत 83,549.23 रुपये प्रति किली से बढ़कर 86,077.14 रुपये प्रति किली हो गई, जबकि चेन्नई और कोलकाता में इसकी कीमत क्रमशः 95,512.26 रुपये और 95,164.90 रुपये प्रति किली हो गई है. वैट जैसे रीजनल टैक्स के प्रभाव के वजह से, दरें अलग-अलग शहरों में अलग-अलग होती हैं.

ये भी पढ़ें :- टैरिफ लगा ट्रंप ने दिखा दी ताकत के बल पर शांति लाने वाली इच्छा, अब क्या होगा भारत का फैसला?

 

Latest News

Microsoft ने 60,000 कर्मचारियों को दिया मर्जी से नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर अरबों डॉलर खर्च कर रही कंपनी

Microsoft: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक Microsoft एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी करने...

More Articles Like This

Exit mobile version