HDFC Bank के ग्राहक ध्यान दें! दो दिन ठप रहेंगी ऑनलाइन सर्विसेज

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

HDFC Bank: एचडीएफसी बैंक ग्राहकों के लिए अहम खबर है. वीकेंड के बीच बैंक ने बड़ा अपडेट जारी किया है. HDFC बैंक की ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग सर्विसेज दो दिन काम नहीं करेंगी. इसकी जानकारी बैंक ने अपने करोड़ों ग्राहकों को ईमेल और एसएमएस के माध्‍यम से दी है.

दरअसल, बैंक द्वारा भेजे गए एसएमएस के अनुसार, एचडीएफसी बैंक नेटबैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग ऐप पर कुछ ट्रांजैक्शन 9 जून और 16 जून को काम नहीं करेंगे. 9 जून को सुबह 3:30-6:30 बजे तक बैंक के ग्राहक इन सर्विसेज का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. वहीं 16 जून को सुबह 3:30-7:30 बजे तक इन सर्विसेज को यूज नहीं कर पाएंगे.

इन सर्विस के इस्तेमाल पर रहेगी रोक

बैंक की वेबसाइट के मुताबिक अकाउंट, डिपॉजिट्स, फंड ट्रांसफर (एनईएफटी, आईएमपीएस, आरटीजीएस और बैंक ट्रांसफर), ऑनलाइन पेमेंट जैसे कुछ ट्रांजैक्शन 9 और 16 जून 2024 को सुबह 03:30 बजे से सुबह 06:30 बजे तक नहीं मिलेगी. इस दौरान एचडीएफसी बैंक कस्‍टमर यूपीआई के जरिए भूगतान भी नहीं कर पाएंगे.

इससे पहले इन सर्विस पर थी रोक

बता दें कि इससे पहले एचडीएफसी बैंक ने कहा था कि वह ग्राहकों को बैंकिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए एक सिस्टम अपग्रेड कर रहा है. इससे एचडीएफसी बैंक डेबिट, क्रेडिट और प्रीपेड कार्ड सेवाएं होंगी. इसके लिए दो दिन कार्ड से संबंधित सर्विसेज प्रभावित रहेंगी. जिसके चलते हाल ही में 4 जून को रात 12.30 से 2.30 बजे तक डेबिट, क्रेडिट और प्रीपेड कार्ड्स के लिए सिस्टम अपग्रेड शेड्यूल किया गया है. इस वजह से आप कोई भी एटीएम विदड्रॉअल नहीं कर सकते थे. साथ ही ऑनलाइन, पीओएस और नेटसेफ ट्रांजेक्शन भी नहीं हो रहा था.

ये भी पढ़ें :- नेपाल का चौंकाने वाला फैसला, भारत सहित 11 देशों से अपने राजदूतों को बुलाया वापस

 

Latest News

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों ने रियाद एयरपोर्ट पर किया हमला, 12 लोगों की मौत, 300 से अधिक घायल

Riyadh Airport Attack: एक सप्ताह के अंदर सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर...

More Articles Like This

Exit mobile version