Auto Sales India: फरवरी में यात्री वाहनों की बिक्री 10.6% बढ़ी, SUV की मांग में जबरदस्त उछाल

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

भारत में ऑटोमोबाइल सेक्टर में फरवरी 2026 के दौरान अच्छी बढ़त देखने को मिली है. इंडस्ट्री बॉडी सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स के आंकड़ों के मुताबिक यात्री वाहनों की थोक बिक्री (कंपनियों से डीलर्स) सालाना आधार पर 10.6% बढ़कर 4,17,705 यूनिट्स हो गई है. पिछले साल फरवरी 2025 में यह आंकड़ा 3,77,689 यूनिट्स था. बाजार में सकारात्मक माहौल और SUV की बढ़ती मांग इस बढ़त की मुख्य वजह मानी जा रही है.

SUV से मिली बाजार को रफ्तार

SIAM के आंकड़ों के अनुसार फरवरी 2026 में SUV सेगमेंट में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज की गई. SUV की थोक बिक्री सालाना आधार पर 13.5% बढ़कर 2,36,957 यूनिट्स हो गई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 2,08,795 यूनिट्स थी.

कारों की बिक्री में हल्की गिरावट

हालांकि कारों की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई. फरवरी 2026 में कारों की थोक बिक्री 3.8% घटकर 1,06,799 यूनिट्स रही, जबकि फरवरी 2025 में यह 1,10,966 यूनिट्स थी.

वहीं वैन की बिक्री में मामूली बढ़त देखने को मिली. फरवरी 2026 में वैन की थोक बिक्री 11,620 यूनिट्स रही, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 11,493 यूनिट्स थी.

दोपहिया और तिपहिया वाहनों की बिक्री में उछाल

इंडस्ट्री के आंकड़ों के मुताबिक फरवरी 2026 में दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री सालाना आधार पर 35.2% बढ़कर 18,71,406 यूनिट्स हो गई. पिछले साल इसी अवधि में यह 13,84,605 यूनिट्स थी.

वहीं तिपहिया वाहनों की थोक बिक्री भी मजबूत रही. फरवरी में यह 29% बढ़कर 74,573 यूनिट्स हो गई, जबकि पिछले साल यह 57,788 यूनिट्स थी.

इंडस्ट्री में सकारात्मक माहौल: राजेश मेनन

इंडस्ट्री के प्रदर्शन पर सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा, उद्योग में सकारात्मक माहौल बना हुआ है क्योंकि यात्री वाहनों, दोपहिया और तिपहिया वाहनों की बिक्री ने फरवरी 2026 में अब तक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की है, जो फरवरी 2025 की तुलना में दोहरे अंकों की वृद्धि दर्शाती है.

उन्होंने आगे कहा, हालांकि मार्च में देश के कई हिस्सों में त्योहार का माहौल है, लेकिन पश्चिम एशिया में हालिया संघर्ष आपूर्ति श्रृंखला के दृष्टिकोण से चिंता का विषय बना हुआ है, जिससे विनिर्माण प्रक्रियाओं और निर्यात दोनों पर असर पड़ सकता है.

यह भी पढ़े: Tehran Blast: ईरान की राजधानी तेहरान में प्रदर्शन के दौरान ब्लास्ट, मची अफरा-तफरी

Latest News

Global Tech Hiring 2026: एआई-बिग डेटा और साइबर सिक्योरिटी बनीं भर्ती की बड़ी थीम, भारत-अमेरिका में जनरेटिव एआई की डिमांड

GlobalData की रिपोर्ट के अनुसार 2026 की दूसरी तिमाही में एआई, बिग डेटा और साइबर सिक्योरिटी टेक्नोलॉजी भर्ती की प्रमुख थीम रहीं. भारत और अमेरिका में जनरेटिव एआई से जुड़ी नौकरी के विज्ञापन सबसे ज्यादा रहे.

More Articles Like This