Banking Fraud Prevention: बैंक के नाम पर आ रहा SMS पड़ सकता है भारी! एक क्लिक में खाली हो सकता है अकाउंट, ऐसे रहें सुरक्षित

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Banking Fraud Prevention: अगर आपके मोबाइल फोन पर भी बैंक के नाम से SMS आते हैं, तो अब पहले से कहीं ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है. साइबर ठग लगातार नए तरीके अपनाकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं और अब उनकी नजर सीधे बैंक खातों पर है. फर्जी बैंक मैसेज भेजकर लोगों को KYC अपडेट करने, अकाउंट ब्लॉक होने, रिवॉर्ड क्लेम करने या संदिग्ध ट्रांजैक्शन रोकने के नाम पर झांसे में लिया जा रहा है.

जैसे ही कोई व्यक्ति ऐसे मैसेज पर भरोसा कर उसमें दिए गए लिंक पर क्लिक करता है या अपनी बैंकिंग जानकारी साझा करता है, कुछ ही मिनटों में उसके खाते से पैसे गायब हो सकते हैं. हाल के समय में बैंकिंग SMS के जरिए होने वाले साइबर फ्रॉड के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है. साइबर अपराधी ऐसे मैसेज तैयार कर रहे हैं, जो बिल्कुल बैंक के आधिकारिक संदेश जैसे दिखाई देते हैं. इसी वजह से बड़ी संख्या में लोग इनके जाल में फंस रहे हैं.

बैंकिंग SMS स्कैम के मामलों में 146% की बढ़ोतरी

फ्रॉड डिटेक्शन टेक्नोलॉजी कंपनी की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2025 के दूसरे छह महीनों की तुलना में 2026 के पहले छह महीनों में भारत में बैंकिंग से जुड़े SMS स्कैम के मामलों में 146 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. रिपोर्ट के मुताबिक साइबर अपराधी अब लोगों तक पहुंचने के लिए टेक्स्ट मैसेज का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं, क्योंकि बैंक के नाम से आने वाले संदेशों पर लोग जल्दी भरोसा कर लेते हैं.

ऐसे शुरू होता है पूरा फ्रॉड

साइबर ठग सबसे पहले बैंक के नाम से बिल्कुल असली जैसे दिखने वाले SMS भेजते हैं. इन संदेशों में लिखा होता है कि आपका KYC अपडेट नहीं है, आपका बैंक अकाउंट ब्लॉक होने वाला है, आपके खाते से संदिग्ध ट्रांजैक्शन हुआ है या आपको कोई रिवॉर्ड मिला है. मैसेज के साथ एक लिंक भी दिया जाता है और तुरंत उस पर क्लिक करने के लिए कहा जाता है. जैसे ही कोई व्यक्ति लिंक खोलता है, उससे बैंक अकाउंट की जानकारी, डेबिट कार्ड नंबर, OTP, UPI PIN या दूसरी गोपनीय जानकारी मांगी जाती है. कई मामलों में लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल में मालवेयर या वायरस इंस्टॉल हो जाता है, जिससे साइबर ठग फोन का एक्सेस हासिल कर लेते हैं और बैंक खाते से पैसे निकाल सकते हैं.

असली और नकली बैंक SMS की पहचान कैसे करें?

अगर किसी मैसेज में डर पैदा करके तुरंत कार्रवाई करने के लिए कहा जाए, किसी अनजान वेबसाइट का लिंक भेजा गया हो या मैसेज किसी संदिग्ध नंबर से आया हो, तो तुरंत सतर्क हो जाएं. ध्यान रखें कि कोई भी बैंक SMS, ईमेल या फोन कॉल के जरिए कभी भी OTP, ATM PIN, UPI PIN, CVV, इंटरनेट बैंकिंग पासवर्ड या डेबिट कार्ड की गोपनीय जानकारी नहीं मांगता. अगर किसी मैसेज पर संदेह हो, तो उसमें दिए गए लिंक पर क्लिक करने के बजाय सीधे बैंक के आधिकारिक मोबाइल ऐप या वेबसाइट पर जाकर जानकारी चेक करें.

इन गलतियों से हमेशा बचें

  • किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें.
  • बैंकिंग से जुड़ी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें.
  • केवल भरोसेमंद और आधिकारिक ऐप ही डाउनलोड करें.
  • बैंक के नाम से आए हर मैसेज पर बिना जांच किए भरोसा न करें.
  • किसी भी संदिग्ध संदेश की पुष्टि बैंक की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या ग्राहक सेवा से करें.

अगर गलती हो जाए तो तुरंत क्या करें?

अगर आपने गलती से किसी फर्जी लिंक पर क्लिक कर दिया है या अपनी बैंकिंग जानकारी दर्ज कर दी है, तो बिना देर किए अपने बैंक से संपर्क करें. इंटरनेट बैंकिंग और UPI का पासवर्ड तुरंत बदलें. जरूरत पड़ने पर अपना डेबिट कार्ड और UPI सेवाएं ब्लॉक करवा दें ताकि किसी भी तरह के वित्तीय नुकसान से बचा जा सके. साइबर ठग लगातार नए तरीके अपना रहे हैं, लेकिन थोड़ी सी सावधानी आपकी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रख सकती है. बैंक के नाम से आने वाले हर SMS पर भरोसा करने से पहले उसकी सत्यता जरूर जांचें.

यह भी पढ़े: Bank Holiday August 2026: इस हफ्ते बैंक कब खुलेंगे और कब रहेंगे बंद? घर से निकलने से पहले चेक करें लिस्ट

Latest News

आत्मविश्वास टूटना, रिश्ते पीछे छूटना… ये संकेत बताते हैं कि बड़ी सफलता के बेहद करीब आप

Astrology Signs: हमारे जीवन में कई बार ऐसा समय आता है जब हर काम मुश्किल लगने लगता है, आत्मविश्वास...

More Articles Like This