पॉपुलर हॉलीवुड सीरीज ‘सोप्रनोस’ के एक्टर विसेंट पास्टोर का 80 की उम्र में निधन, प्रशंसकों में शोक की लहर

Must Read

New Delhi: पॉपुलर हॉलीवुड सीरीज ‘सोप्रनोस’ के एक्टर विसेंट पास्टोर का 80 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनके निधन की खबर सामने आने के बाद से पूरे हॉलीवुड उद्योग और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है. बता दें कि ‘द सोप्रनोस में विसेंट ने एक गैंगस्टर का यादगार किरदार निभाया था, जिसने उन्हें दुनियाभर के दर्शकों के बीच खास पहचान दिलाई और हॉलीवुड में उनकी अलग छवि बनाई. उनके निधन की जानकारी उनके सह-कलाकार इंपेरिओली ने सोशल मीडिया पर साझा की.

हमारे प्यारे दोस्त विसेंट पास्टोर का निधन

उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा कि हमारे प्यारे दोस्त और साथी विसेंट पास्टोर का निधन हो गया है. ये हमारे लिए बहुत मुश्किल घड़ी है. ऐसा लगता है जैसे मैं विनी को हमेशा से जानता हूं. हमने साथ में बहुत काम किया और पूरे अमेरिका के साथ-साथ इटली और ऑस्ट्रेलिया की यात्राएं भी कीं. हमने साथ में बहुत अच्छा समय बिताया और खूब हंसी-मजाक किया. विनी एक नेक दिल इंसान और भाई जैसे थे जो अपने परिवार और दोस्तों का बहुत ख्याल रखते थे. मुझे उनकी हमेशा याद आएगी.

पूरा हॉलीवुड सदमे में पहुंच गया

जैसे ही सबने सोशल मीडिया पर यह खबर पढ़ी, उसके बाद से पूरा हॉलीवुड सदमे में पहुंच गया है. मैनेजर बॉब मैकगोवन ने एसोसिएटेड प्रेस से बातचीत के दौरान उनके निधन की पुष्टि हुई. काफी दिनों से एक्टर किसी के संपर्क में नहीं थे और जब उनके घर की जांच की गई तो वो घर में ही मृत पाए गए. एक्टर विसेंट पास्टोर ने 1980 से अपने करियर की शुरुआत की थी और इस दौरान उन्हें लोगों से भी काफी प्यार मिला.

पूरी दुनिया से प्यार मिला

इसके बाद उन्होंने हॉलीवुड इंडस्ट्री को बहुत सी हिट फिल्में दीं. सोप्रनोस सीरीज से उन्हें पूरी दुनिया से प्यार मिला और इतना ही नहीं एक्टर बनने से पहले उन्होंने अमेरिकन नेवी भी काम किया है और जब वियतनाम के साथ युद्ध हुआ था, उस समय भी वो वहां पर मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें. SOLDIERATHON 2026: ‘सैनिकों के साथ दो कदम चलना गर्व की बात’, CMD उपेन्द्र राय ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश

Latest News

आसमानी आफत: बाढ़-भूस्खलन से केरल में आठ और कर्नाटक में तीन की मौत, किन राज्यों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट?

Havoc caused by rain: देश के कई राज्यों बारिश के नाम पर आसमान से आफत बरस रही है. भारी...

More Articles Like This