GST सुधारों के बाद भारत में यात्री वाहनों की बिक्री में 22% की जोरदार वृद्धि: Report

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

भारत के यात्री वाहन (पैसेंजर व्हीकल) उद्योग में नवंबर 2025 में मजबूत बढ़ोतरी देखने को मिली. त्योहारी सीजन के बाद लगातार बढ़ती मांग, जीएसटी दरों में कटौती और सर्दियों में शादी के मौसम की शुरुआत के चलते गाड़ियों की मांग में वृद्धि हुई. इससे बिक्री और उत्पादन दोनों में सालाना आधार पर अच्छा इजाफा दर्ज हुआ. आईसीआरए की रिपोर्ट के अनुसार, नवंबर में गाड़ियों की रिटेल बिक्री पिछले वर्ष की तुलना में 22% बढ़ी. हालांकि, अक्टूबर में त्योहारी सीजन के दौरान हुई बिक्री की तुलना में नवंबर में यह 29% कम रही.

होलसेल बिक्री में 1 से 4% तक की हो सकती है बढ़ोतरी

वहीं, होलसेल बिक्री (कंपनियों से डीलरों को गाड़ियां भेजना) 19% बढ़कर 4.1 लाख गाड़ियों तक पहुंच गई, क्योंकि कंपनियों ने मांग को पूरा करने के लिए उत्पादन जारी रखा. रेटिंग एजेंसी का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2025-26 में होलसेल बिक्री में 1 से 4% तक की बढ़ोतरी हो सकती है. इसका कारण स्थिर मांग, जीएसटी में कटौती, नए मॉडल्स की लॉन्चिंग और बाजार में बनी सकारात्मक स्थिति है. रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026 के पहले 8 महीनों में होलसेल बिक्री 3.6% बढ़ी, जबकि रिटेल बिक्री 6.1% बढ़ी है.

यूटिलिटी वाहनों का 67% रहा योगदान

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के आंकड़ों के अनुसार, गाड़ियों की बढ़ती बिक्री से डीलरों के पास मौजूद स्टॉक भी संतुलित हुआ है. सितंबर के अंत में जहां स्टॉक लगभग 60 दिनों का था, वह नवंबर तक घटकर 44–46 दिनों का रह गया. वहीं, नवंबर में यात्री वाहनों की कुल बिक्री में यूटिलिटी वाहनों का योगदान 67% रहा, जो अक्टूबर में 69% था. इसके अलावा, जीएसटी में कटौती के बाद मिनी, कॉम्पैक्ट और सुपर-कॉम्पैक्ट सेगमेंट में भी बिक्री में सुधार देखा गया.

तीन पहिया वाहनों की बिक्री में 21.3% की वृद्धि

रिपोर्ट के अनुसार, नवंबर महीने के दौरान भारत में तीन पहिया वाहनों की बिक्री में 21.3% की वृद्धि हुई और यह 71,999 यूनिट तक पहुंच गई, जबकि दो पहिया वाहनों की बिक्री में 21.2% की बढ़ोतरी हुई, जो 19,44,475 यूनिट तक पहुंच गई है. यही नहीं, शहरी क्षेत्रों में ज्यादा मांग के चलते स्कूटरों की बिक्री में 29% की शानदार वृद्धि हुई और इनकी बिक्री 7,35,753 यूनिट तक पहुंच गई. ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में स्थिर मांग के चलते मोटरसाइकिलों की बिक्री में 17.5% की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो 11,63,751 यूनिट तक पहुंच गई.

मालवाहक वाहनों की बिक्री में 10.9% की हुई वृद्धि

यात्री वाहनों की मजबूत मांग के कारण नवंबर में तीन-पहिया वाहनों की बिक्री 24.6% बढ़कर 59,446 यूनिट हो गई. वहीं, मालवाहक वाहनों की बिक्री में भी 10.9% की वृद्धि हुई, जो 10,874 यूनिट तक पहुंची. रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि भारत से यात्री वाहनों का निर्यात बढ़ा है. मध्य पूर्व और लैटिन अमेरिका जैसे बाजारों में मजबूत मांग के कारण भारतीय वाहनों की विदेशों में बिक्री में तेजी देखने को मिल रही है.

Latest News

11 February 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

11 February 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त...

More Articles Like This