देश की शीर्ष 10 में से 5 कंपनियों का Market Cap 72,284 करोड़ रुपए बढ़ा

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों के सकारात्मक रुख के चलते शीर्ष 10 कंपनियों में से पांच के मार्केटकैप में बीते सप्ताह कुल 72,284.74 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है. इस लिस्ट में सबसे तेज वृद्धि टाटा ग्रुप की आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के मार्केटकैप में देखी गई. अन्य कंपनियों में भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस और बजाज फाइनेंस भी शामिल हैं, जिनके मार्केटकैप में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई.

टीसीएस का बाजार पूंजीकरण सबसे अधिक

वहीं, दूसरी तरफ रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एलएंडटी, लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) के मार्केटकैप में गिरावट दर्ज की गई. टीसीएस का बाजार पूंजीकरण सबसे अधिक 35,909.52 करोड़ रुपए बढ़कर 11,71,862.37 करोड़ रुपए हो गया. इन्फोसिस के बाजार मूल्यांकन में तेज उछाल दर्ज किया गया है और उसका बाजार पूंजीकरण 23,404.55 करोड़ रुपए बढ़कर 6,71,366.53 करोड़ रुपए हो गया.

बाजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 6,720.28 करोड़ रुपए बढ़कर 6,52,396.39 करोड़ रुपए हो गया. वहीं, भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 3,791.9 करोड़ रुपए बढ़कर 12,01,832.74 करोड़ रुपए पहुंच गया. आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 2,458.49 करोड़ रुपए की मामूली बढ़ोतरी के साथ 9,95,184.46 करोड़ रुपए हो गया.

दूसरी ओर, रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 35,116.76 करोड़ रुपए घटकर 20,85,218.71 करोड़ रुपए हो गया. एलआईसी का मार्केटकैप 15,559.49 करोड़ रुपए घटकर 5,50,021.80 करोड़ रुपए, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का 7,522.96 करोड़ रुपए घटकर 8,96,662.19 करोड़ रुपए और एचडीएफसी बैंक का 5,724.03 करोड़ रुपए घटकर 15,43,019.64 करोड़ रुपए हो गया. एलएंडटी का बाजार पूंजीकरण भी 4,185.39 करोड़ रुपए घटकर 5,55,459.56 करोड़ रुपए दर्ज किया गया.

भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम

भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होना वाला है. महंगाई, म्यूचुअल फंड, एफआईआई और घरेलू एवं वैश्विक आर्थिक आंकड़ों से बाजार का रुख तय होगा. इसके अलावा, भारत और रूस के मजबूत होते संबंधों के साथ-साथ अमेरिका और भारत के बीच संभावित व्यापार सौदों को लेकर अगले सप्ताह निवेशकों की नजरें बनी रहेंगी.

Latest News

‘श्रम और युवा शक्ति को सही दिशा दें तो…’, ‘डेवलप इंडिया’ के विजन पर Bharat Express के मंच से क्या बोले मनसुख मंडाविया?

Mansukh Mandaviya on Viksit Bharat 2047: भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क’ के तीसरे स्थापना दिवस पर आयोजित मेगा कॉन्क्लेव ‘विकसित...

More Articles Like This

Exit mobile version