Bihar Account Error: पेंशन निकालने पहुंचे 82 वर्षीय बुजुर्ग के खाते में दिखे 759 करोड़ रुपये, बैंक भी रह गया हैरान

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar Account Error: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरानी में डाल दिया. पेंशन निकालने पहुंचे 82 वर्षीय बुजुर्ग ने जब अपने बैंक खाते का बैलेंस चेक किया, तो स्क्रीन पर करीब 759 करोड़ रुपये दिखाई दिए. इतना ही नहीं, उनके दिव्यांग बेटे के खाते में भी लगभग इतनी ही राशि दिखाई दी. दोनों खातों में कुल मिलाकर 1,500 करोड़ रुपये से अधिक का बैलेंस दिखने के बाद पूरे इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बन गया. फिलहाल बैंक और संबंधित अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुटे हैं.

पेंशन निकालने पहुंचे थे बुजुर्ग, बैलेंस देखकर रह गए दंग

यह मामला मुजफ्फरपुर जिले के सकरा प्रखंड के थतिया सिहो गांव निवासी कामेश्वर मिश्रा का है. 82 वर्षीय कामेश्वर मिश्रा पेशे से कवि हैं और सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थी भी हैं. रविवार को वह अपनी पेंशन निकालने के लिए एक कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पहुंचे थे. पेंशन की राशि निकालने के बाद उन्होंने अपने खाते का बैलेंस चेक किया. स्क्रीन पर 759,69,51,951 रुपये यानी करीब 759 करोड़ रुपये का बैलेंस देखकर वह हैरान रह गए.

बेटे के खाते में भी दिखी करोड़ों की रकम

कामेश्वर मिश्रा के साथ उनका दिव्यांग बेटा भी मौजूद था. जिज्ञासावश जब उसके खाते का बैलेंस चेक किया गया, तो उसमें भी लगभग 759 करोड़ रुपये की राशि दिखाई दी. दोनों खातों में कुल मिलाकर 1,500 करोड़ रुपये से अधिक का बैलेंस दिखने के बाद परिवार के साथ-साथ आसपास मौजूद लोग भी हैरान रह गए.

अधिकारियों को दी सूचना

कामेश्वर मिश्रा ने बताया कि उन्हें समझ नहीं आया कि उनके खाते में इतनी बड़ी राशि कैसे दिखाई देने लगी. उन्होंने किसी तरह की जल्दबाजी न करते हुए बैंक और संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दी तथा पूरे मामले की जांच कराने का अनुरोध किया. हालांकि खबर लिखे जाने तक बैंक या संबंधित विभाग की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी नहीं किया गया था.

तकनीकी गड़बड़ी की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह मामला बैंकिंग सिस्टम या सर्वर में तकनीकी गड़बड़ी का हो सकता है. माना जा रहा है कि किसी तकनीकी त्रुटि के कारण खातों में वास्तविक राशि की जगह गलत बैलेंस दिखाई दिया. फिलहाल बैंक अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं और वास्तविक कारण सामने आने का इंतजार किया जा रहा है.

गया में भी सामने आ चुका है ऐसा मामला

यह पहली बार नहीं है जब बिहार में इस तरह की घटना सामने आई हो. इससे पहले गया जिले के डेल्हा में रहने वाले ई-रिक्शा चालक शिव कुमार पटेल के खाते में भी करीब 759 करोड़ रुपये का बैलेंस दिखाई दिया था. इसके अलावा वैशाली और समस्तीपुर जिलों में भी कुछ पेंशन लाभार्थियों के खातों में करीब 740 करोड़ रुपये का बैलेंस दिखाई देने के मामले सामने आ चुके हैं. इन सभी मामलों में तकनीकी गड़बड़ी की आशंका जताई गई थी और जांच के बाद खातों का बैलेंस सामान्य कर दिया गया.

यह भी पढ़े: मेक्सिको में हादसाः हाईवे पर कई वाहनों से टकराया ट्रक, लगी आग, 9 लोगों की मौत, कई घायल

Latest News

ट्रेन में हनीमून से लेकर पूजा तक सब कुछ है मुमकिन! बस जान लीजिए रेलवे का ये नियम

क्या चलती ट्रेन में पूजा, बर्थडे पार्टी या हनीमून किया जा सकता है? भारतीय रेलवे की FTR स्कीम और सैलून कार के जरिए यह संभव है. जानिए बुकिंग का पूरा नियम और खर्च.

More Articles Like This