भारतीय शेयर बाजार में फिर मचा कोहराम, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों लुढ़के

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट का दौड़ जारी है. आज यानी हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने मिली. आज बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 638.45 अंक फिसलकर 81,050 के स्‍तर पर बंद हुआ. इसी तरह नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) 218.85 अंक फिसल कर 24,795.75 के स्‍तर पर बंद हुआ.

मजबूत शुरुआत के बाद भी शेयर बाजार में आज चौतरफा बिकवाली देखने को मिली. आपको बता दें कि पिछले 6 ट्रेडिंग सेशन में बीएसई सेंसेक्स 5,100 अंक  लुढ़क गया है. निफ्टी में भी करीब 1300 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है.

निवेशकों के 22 लाख करोड़ रुपये

बीते कुछ दिनों से स्‍टॉक मार्केट में बड़ी गिरावट से निवेशकों के 22 लाख करोड़ रुपये डूब गए हैं. बता दें कि 1 अक्टूबर को जब शेयर बाजार बंद हुआ था तो बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का मार्केट कैप 4.74 लाख करोड़ था, जो 7 अक्टूबर को घटकर 4.52 लाख करोड़ रह गया. इस तरह निवेशकों के पिछले 5 कारोबारी दिन में इतना बड़ा नुकसान हो गया है. स्‍टॉक मार्केट में इतनी बड़ी गिरावट से निवेशकों में डर का माहौल है.

ये भी पढ़ें :- स्वच्छ ऊर्जा के लिए साथ आए अदानी ग्रुप और गूगल, भारत में इन चीजों में मिलेगी मदद

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version