चीन में हाई-टेक सेक्टर चमका, कुल विदेशी निवेश में आई गिरावट

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

चीनी वाणिज्य मंत्रालय की ओर से 23 जनवरी को जारी आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2025 में देशभर में 70,392 नए विदेशी निवेशित उद्यम स्थापित किए गए, जो 2024 की तुलना में 19.1% अधिक हैं. हालांकि, इस दौरान वास्तविक रूप से उपयोग किया गया विदेशी निवेश 747.69 अरब युआन रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 9.5% कम है.

उद्योगवार आंकड़ों पर नजर डालें तो विनिर्माण क्षेत्र में वास्तविक विदेशी निवेश 185.51 अरब युआन दर्ज किया गया, जबकि सेवा क्षेत्र में यह आंकड़ा 545.12 अरब युआन रहा.

उच्च-तकनीकी उद्योग में 241.77 अरब युआन के विदेशी निवेश का वास्तविक उपयोग किया गया, जिसमें ई-कॉमर्स सेवाएं, चिकित्सा उपकरण और मशीनरी निर्माण, और एयरोस्पेस उपकरण निर्माण में 2024 की तुलना में क्रमशः 75, 42.1 और 22.9 की वृद्धि दर्ज की गई. स्रोतों के लिहाज से देखें तो स्विट्जरलैंड, यूएई और ब्रिटेन से आए वास्तविक विदेशी निवेश में सालाना आधार पर क्रमशः 66.8%, 27.3% और 15.9% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version