चीन में इंटरनेट यूजर्स की संख्या 1.125 अरब पहुंची, 5G और AI ने डिजिटल विकास को दी रफ्तार

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

चीन इंटरनेट नेटवर्क सूचना केंद्र ने 5 फरवरी को पेइचिंग में चीन में इंटरनेट विकास से जुड़ी 57वीं सांख्यिकी रिपोर्ट जारी की. रिपोर्ट के मुताबिक दिसंबर 2025 तक देश में इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या बढ़कर 1.125 अरब हो गई है, जबकि इंटरनेट की पहुंच दर 80% से अधिक दर्ज की गई है. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या और कवरेज में लगातार इजाफा हुआ है, साथ ही शहरी और ग्रामीण इलाकों के बीच इंटरनेट पैठ का अंतर पहले की तुलना में काफी संतुलित हो गया है.

5G, कंप्यूटिंग पावर और AI से डिजिटल विकास

14वीं पंचवर्षीय योजना अवधि के दौरान चीन के इंटरनेट विकास ने कई अहम उपलब्धियां हासिल की हैं. चीन का नया अवसंरचना विकास तय समय से आगे चल रहा है. मोबाइल नेटवर्क के क्षेत्र में अब तक 48 लाख 38 हजार 5G बेस स्टेशन स्थापित किए जा चुके हैं और 5G नेटवर्क 330 से अधिक शहरों को कवर कर चुका है.

कंप्यूटिंग शक्ति अवसंरचना के क्षेत्र में चीन दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल हो चुका है, जिससे देश के कृत्रिम बुद्धिमत्ता उद्योग के तेज विकास को मजबूत आधार मिला है. इसके साथ ही कृत्रिम बुद्धिमत्ता नए विकास इंजनों को लगातार आकार दे रही है. लघु और मध्यम आकार के उद्यम अपने विस्तार के साथ औद्योगिक श्रृंखला की बुनियाद को मजबूत करने और उसे और अधिक सुदृढ़ बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं.

यह भी पढ़े: भारतनेट परियोजना से ग्रामीण और सीमावर्ती इलाकों को डिजिटल मजबूती, 2.14 लाख पंचायतें ब्रॉडबैंड से जुड़ीं

Latest News

चरित्र तय करता है कि आप कितनी दूर तक जाएंगे”: IIM लखनऊ के MBA विद्यार्थियों को डॉ. राजेश्वर सिंह का सशक्त संदेश

Lucknow: देश के अग्रणी प्रबंधन संस्थानों में शुमार Indian Institute of Management Lucknow के प्रतिष्ठित वार्षिक महोत्सव Manfest–Varchasva के...

More Articles Like This