कोयला मंत्रालय की 14वीं नीलामी में 24 ब्लॉकों के लिए 49 बोलियां, नई कंपनियों की भागीदारी बढ़ी

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

कोयला मंत्रालय ने मंगलवार को जानकारी दी कि वाणिज्यिक कोयला ब्लॉकों की नीलामी के 14वें दौर में कुल 24 कोयला ब्लॉकों के लिए 49 बोलियां प्राप्त हुई हैं. मंत्रालय की ओर से जारी बयान में बताया गया कि नामित प्राधिकरण ने इस चरण के लिए बोलियां आमंत्रित की थीं. इस प्रक्रिया में उद्योग जगत के हितधारकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कुल 41 ब्लॉकों में से 24 ब्लॉकों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं, जो देश के वाणिज्यिक कोयला खनन ढांचे में उद्योग की निरंतर रुचि को दर्शाता है.

कोयला मंत्रालय की 14वीं नीलामी में 24 ब्लॉकों के लिए 49 बोलियां

मंत्रालय ने आगे कहा कि ऑनलाइन बोलियों को डिक्रिप्ट किया गया और बोलीदाताओं की उपस्थिति में इलेक्ट्रॉनिक रूप से खोला गया. इसके बाद, ऑफलाइन बोली दस्तावेजों वाले सीलबंद लिफाफे भी बोलीदाताओं की उपस्थिति में खोले गए. पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रक्रिया को बोलीदाताओं के लिए स्क्रीन पर लाइव प्रदर्शित किया गया. इस दौर में, 41 कोयला ब्लॉक में से 24 कोयला ब्लॉक के लिए 49 बोलियां प्राप्त हुई हैं. नीलामी प्रक्रिया में वाणिज्यिक कोयला खनन व्यवस्था के तहत पहली बार बोली लगाने वाली पांच नई कंपनियों सहित कुल 11 कंपनियों ने भाग लिया.

कोयला ब्लॉक नीलामी में नई कंपनियों की भागीदारी बढ़ी

वाणिज्यिक कोयला ब्लॉक नीलामी में नई कंपनियों की भागीदारी नीतिगत ढांचे में बढ़ते विश्वास और देश के कोयला क्षेत्र में बढ़ रहे अवसरों को दर्शाती है. भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और इस क्रम में कोयला क्षेत्र आर्थिक विकास का एक प्रमुख चालक बना हुआ है. मंत्रालय के अनुसार, अब प्राप्त बोलियों का मूल्यांकन एक बहु-विषयक तकनीकी मूल्यांकन समिति द्वारा किया जाएगा. तकनीकी रूप से योग्य बोलीदाताओं को एमएसटीसी पोर्टल पर आयोजित इलेक्ट्रॉनिक नीलामी में भाग लेने के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.

कोयला ब्लॉक नीलामी से कोयला क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका उजागर

वाणिज्यिक कोयला ब्लॉक की नीलामी के प्रति लगातार मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया यह दर्शाती है कि कोयला क्षेत्र औद्योगिक विकास को समर्थन देने, ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: किस्मत का साथ मिलेगा या बढ़ेंगी परेशानियां, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 17 April 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का...

More Articles Like This

Exit mobile version