घर में रखी ये चीजें बढ़ाती हैं आर्थिक तंगी, करें सेंधा नमक से जुड़े ये उपाय

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Home Remedies: घर में अक्सर कई ऐसी चीजें होती हैं, जिनका इस्तेमाल लंबे समय से नहीं किया जाता, लेकिन फिर भी लोग उन्हें यह सोचकर संभालकर रखते हैं कि कभी काम आ जाएंगी, लेकिन क्या आपको पता है कि घर में पड़ी कुछ बेकार और टूटी-फूटी चीजों को नकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है. माना जाता है कि इन चीजों को घर में रखने से सकारात्मक माहौल प्रभावित हो सकता है.

ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि कई बार लोग घर में सुख-शांति और आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान रहते हैं. ऐसे में घर में लंबे समय से बेकार पड़ी चीजों को हटाने से साफ-सफाई के साथ सकारात्मक वातावरण बनाने में मदद मिल सकती है. जैसे- घर की छत पर बेकार पड़ी चारपाई, टूटे हुए शीशे, बंद घड़ी और लंबे समय से इस्तेमाल नहीं होने वाले जूते-चप्पल को घर में जमा करके नहीं रखना चाहिए.

घर की सफाई करते समय इन चीजों पर दें ध्यान

ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, ऐसी वस्तुओं को नकारात्मकता से जोड़कर देखा जाता है, इसलिए घर की सफाई करते समय इन चीजों पर भी ध्यान देना चाहिए. घर में बेकार सामान जमा होने से सिर्फ जगह ही नहीं घिरती, बल्कि कई बार घर का माहौल भी अस्त-व्यस्त नजर आता है. ऐसे में सबसे पहले उन वस्तुओं को अलग करें, जिनका लंबे समय से इस्तेमाल नहीं हो रहा है.
ज्योतिषाचार्यो का कहना है कि घर में सकारात्मक वातावरण के लिए सेंधा नमक से जुड़ा उपाय भी ज्योतिष में बताया गया है. सवा पांच किलो सेंधा नमक कांच के बर्तन में रख सकते हैं. सेंधा नमक नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में सहायक  है. अगर किसी व्यक्ति का कारोबार ठीक नहीं चल रहा है या व्यापार में लगातार नुकसान हो रहा है, तो वह अपने कामकाज की जगह पर भी कांच के बर्तन में सेंधा नमक रख सकता है.

व्यक्ति की राशि और ग्रहों की स्थिति के आधार पर अलग-अलग उपाय

दरअसल, ज्योतिष में व्यक्ति की राशि और ग्रहों की स्थिति के आधार पर अलग-अलग उपाय बताए जाते हैं, इसलिए यदि कोई व्यक्ति लंबे समय से आर्थिक या पारिवारिक परेशानियों से जूझ रहा है, तो अपनी कुंडली के आधार पर किसी योग्य ज्योतिष विशेषज्ञ से सलाह ले सकता है. वहीं, बताए गए उपायों के साथ घर की साफ-सफाई, खर्चों पर नियंत्रण और कामकाज की सही योजना बनाना भी जरूरी है.
Latest News

‘बाप’ वाले बयान पर खरगे से माफी की मांग, दिल्ली-पटना से लेकर बेंगलुरु में BJP का प्रदर्शन

Mallikarjun Kharge Remark: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में बीजेपी...

More Articles Like This

Exit mobile version