सितंबर शुरू होते ही लगा महंगाई का झटका, बढ़ गए कमर्शियल LPG के दाम, जानें अपने शहर का रेट

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Commercial Cylinder Price Hike: हर महीने की पहली तारीख को देशभर में कई बदलाव देखने को मिलते हैं. आज से सितंबर महीने की शुरुआत हो चुकी है और सुबह ही सुबह आम जनता को महंगाई का तगड़ा झटका लगा है. दरअसल, आज कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की गई है. सरकार ने 19 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में 9.50 रुपये की बढ़ोतरी की है.

साल में कई बार हुए बदलाव

कमर्शियल गैस सिलेंडर में 9.50 रुपये की बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में इसकी कीमत 2747.50 रुपये हो गई है. बता दें कि साल में कई बार सिलेंडर के दाम में बदलाव किए गए हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि आपके शहर में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम क्या हैं…

जानें अपने शहर का रेट Commercial Cylinder Price Hike

  • दिल्ली- 2747.50
  •  नोएडा 2747.50 रुपए
  • कोलकाता- 2982 रुपए
  • चेन्नई- 2916.50 रुपए
  • मुंबई- 2,701 रुपए

अगस्त में हुई थी कटौती

बता दें कि अगस्त महीने में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई थी. जिसके बाद दिल्ली में 192 रुपये कम होकर इसकी कीमत 2,738 रुपये हो गई थी. मुंबई में 194 रुपये घटकर इसकी क़ीमत 2,691.50 रुपये और कोलकाता में 209 रुपये की कटौती के बाद 2,872.50 रुपये हो दई थी. वहीं, जुलाई में भी कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम घटे थे.

LPG की कीमतों में कई बार हुए बदलाव

इस साल कमर्शियल LPG के दाम में कई बार बदलाव देखने को मिले हैं. आइए देखते हैं हर महीने की क़ीमत…

  • जनवरी- 111 रुपये की बढ़ोतरी
  • फरवरी- 49 रुपये की बढ़ोतरी
  • मार्च- 144 रुपये की बढ़ोतरी
  • अप्रैल- 195.50 रुपये की बढ़ोतरी
  • मई- 993 रुपये की बढ़ोतरी
  • जून- 42 रुपये की बढ़ोतरी
  • जूलाई- 183.50 रुपये हुए कम
  • अगस्त- 192 रुपये हुए कम

ये भी पढ़ें- महानगरों की आपाधापी के बीच लोक संस्कृति का संगम, CMD उपेंद्र राय ने बताया क्यों खास है ‘बदरिया’ उत्सव?

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This