दिल्ली में शराबियों की बल्ले-बल्ले! ₹300 तक सस्ती हो सकती है विदेशी Scotch, जानें वजह

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Scotch Whisky Prices: अगर आप दिल्ली में प्रीमियम स्कॉच या ब्रिटेन से आयात होने वाली शराब खरीदते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ ब्रांड्स के लिए कम कीमत चुकानी पड़ सकती है. भारत और ब्रिटेन के बीच हुए व्यापार समझौते के बाद इंपोर्ट ड्यूटी में मिली राहत का असर अब दिल्ली के शराब बाजार पर भी पड़ने की संभावना है.

300 तक हो सकती है सस्ती

दिल्ली का आबकारी विभाग यह देख रहा है कि कम हुई कस्टम ड्यूटी का फायदा विदेशी शराब की खुदरा कीमतों में किस तरह पहुंचाया जा सकता है. अगर प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो कुछ ब्रिटिश व्हिस्की की कीमत में लगभग 200 से 300 रुपये तक की कमी देखने को मिल सकती है. अनुमान के मुताबिक, कुछ बोतलों के दाम 10 से 15 फीसदी तक घट सकते हैं. हालांकि, कीमतों में कटौती हर ब्रांड के लिए एक जैसी नहीं होगी. इसका असर इस बात पर निर्भर करेगा कि संबंधित शराब किस तरह भारत में लाई जाती है और उसकी बॉटलिंग या मैन्युफैक्चरिंग कहां होती है.

ब्रिटिश शराब पर कितनी घटी इंपोर्ट ड्यूटी? Delhi Scotch Whisky Prices

भारत-ब्रिटेन के बीच हुए व्यापक व्यापार समझौते के तहत ब्रिटिश व्हिस्की और जिन पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी में बड़ी राहत दी गई है. पहले जहां इन उत्पादों पर 150 फीसदी तक शुल्क था, वहीं इसे घटाकर 75 फीसदी किया गया है. आने वाले चरणों में इसे और कम करने की योजना है और शुल्क को 40 फीसदी तक लाने का लक्ष्य रखा गया है. इसी वजह से ब्रिटेन से आने वाली कुछ प्रीमियम शराब की कीमतों में कमी की उम्मीद बढ़ी है.

क्या हर स्कॉच ब्रांड सस्ती होगी?

ऐसा जरूरी नहीं है कस्टम ड्यूटी में राहत का फायदा लेने के लिए शराब को लेकर कुछ खास मूल-देश संबंधी शर्तें पूरी करनी होंगी. सिर्फ किसी ब्रांड का ब्रिटिश होना ही कम शुल्क का लाभ पाने के लिए पर्याप्त नहीं होगा. भारत में बिकने वाली विदेशी शराब की सप्लाई का तरीका भी अलग-अलग हो सकता है. कुछ उत्पाद पूरी तरह तैयार बोतलों के रूप में विदेश से भारत पहुंचते हैं, जबकि कुछ ब्रांड अपनी शराब की बॉटलिंग या अन्य प्रक्रियाएं भारत में करते हैं. इसी वजह से नई ड्यूटी व्यवस्था का असर अलग-अलग ब्रांड और उत्पाद पर अलग हो सकता है. यानी कुछ स्कॉच की कीमत में अच्छी-खासी कमी देखने को मिल सकती है, जबकि कुछ बोतलों के दाम में बदलाव बेहद मामूली रह सकता है.

ये भी पढ़ें- LPG Gas Cylinder Price: आज LPG सिलेंडर कितने रुपये का मिल रहा, देखें घरेलू और कमर्शियल गैस के रेट

Latest News

नवरात्रि व्रत के दौरान करें इन चीजों का फलाहार, पूरे दिन नहीं लगेगी भूख-प्यास

Navratri Diet 2026: 11 अक्टूबर से देवी उपासना के महापर्व नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है. हिंदू धर्म में...

More Articles Like This

Exit mobile version