EaseMyTrip ने की अपना नया निवेश प्लेटफॉर्म ‘EMT Invest’ लॉन्च करने की घोषणा

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
देश की अग्रणी ट्रैवल टेक कंपनी EaseMyTrip ने सोमवार को अपना नया निवेश प्लेटफॉर्म ‘EMT Invest’ लॉन्च करने की घोषणा की है. इस पहल के तहत कंपनी उन व्यवसायों में निवेश करेगी जो पहले से 5 करोड़ या उससे अधिक का प्री-टैक्स लाभ अर्जित कर रहे हैं. कंपनी के सीईओ निशांत पिट्टी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है.

EaseMyTrip का उद्देश्य

EaseMyTrip की इस रणनीतिक पहल का उद्देश्य ऐसे स्थिर और लाभदायक कारोबारों को पूंजी, तकनीक और अपने 3 करोड़ से अधिक ग्राहकों के इकोसिस्टम की शक्ति प्रदान कर तेजी से विस्तार करने में मदद करना है.

EaseMyTrip ने क्या कहा?

कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि “हम चाहते हैं कि संस्थापक अपने संचालन पर ध्यान केंद्रित करें और विस्तार की ज़िम्मेदारी हमें सौंप दें. EMT Invest के ज़रिए हम मुनाफे में चल रही कंपनियों को नए स्तर पर ले जाने में सक्षम बनाएंगे.”
Latest News

कोल इंडिया 3,300 करोड़ रुपए के निवेश से लगाएगी 8 नई कोकिंग कोल वाशरी

कोल इंडिया 3300 करोड़ का निवेश कर 8 नई वॉशरियां लगाएगी, जिससे कोकिंग कोल की गुणवत्ता सुधरेगी और आयात पर निर्भरता कम होगी.

More Articles Like This

Exit mobile version