EPFO: पीएफ खाताधारकों के लिए खुशखबरी! ईपीएफओ ने बढ़ाया ब्याज दर, जानिए डिटेल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Interest rate on PF: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO के छह करोड़ से अधिक सदस्‍यों के लिए खुशखबरी है. वित्‍त वर्ष 2023-24 के लिए पीएफ खाताधारकों को 8.25 प्रतिशत की दर से ब्‍याज मिलेगा. यह फैसला ईपीएफओ ने आज यानी शनिवार को किया है. यह पिछले तीन वर्षों में सबसे अधिक ब्‍याज दर है. पिछले वर्ष मार्च में EPFO ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए ब्याज दर 8.15 प्रतिशत तय किया गया था. वहीं 2021-22 में ब्‍याज दर 8.10 प्रतिशत थी. मार्च 2022 में EPFO ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए ब्याज दर को कमकर 8.10 प्रतिशत कर दिया था, जो 1977-78 के बाद सबसे कम ब्‍याज दर थी. उस समय पीएफ पर ब्याज दर 8 प्रतिशत थी.

नई ब्याज दर 8.25  प्रतिशत

इस फैसले से ईपीएफओ के 6.5 करोड़ से अधिक सब्‍सक्राइबर्स को फायदा मिलेगा. शनिवार को श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में ईपीएफओ के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्‍टीज (CBT) की बैठक हुई. इस बैठक में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 8.25 प्रतिशत ब्याज दर देने का निर्णय लिया गया. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सीबीटी ने 2023-24 के लिए ईपीएफ पर 8.25 प्रतिशत की ब्याज दर देने का निर्णय लिया है.

सीबीटी के फैसले के बाद, 2023-24 के लिए ईपीएफ पर ब्याज दर को सहमति के लिए वित्त मंत्रालय को भेजा जाएगा. मंत्रालय की मंजूरी के बाद इसे नोटिफाई किया जाएगा. उसके बाद  छह करोड़ से अधिक EPFO सदस्यों के खातों में ब्याज दर जमा कर दिया जाएगा. नोटिफाई होने के बाद यह वॉलंटरी प्रॉविडेंट फंड (VPF) डिपॉजिट्स पर भी लागू होगा. एग्जेम्टेड ट्रस्ट्स भी अपनी कर्मचारियों को इतना ही ब्याज देंगे.

2015-16 में 8.8 प्रतिशत थी ब्याज दर

मार्च 2020 में, ईपीएफओ ने भविष्य निधि जमा पर ब्याज दर को घटाकर 8.5 प्रतिशत कर दिया था, जो 2018-19 में 8.65 प्रतिशत थी. पिछले कुछ वर्षों में, ईपीएफओ ब्याज दरों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. यह ब्‍याज दर वित्‍त वर्ष 2016-17 में 8.65 प्रतिशत, वित्‍त वर्ष 2017-18 में 8.55 प्रतिशत और वित्‍त वर्ष 2015-16 में थोड़ी अधिक 8.8 प्रतिशत थी. सेवानिवृत्ति कोष निकाय ने वित्‍त वर्ष 2013-14 और 2014-15 में 8.75 प्रतिशत की उच्च ब्याज दर प्रदान की थी. जबकि 2012-13 के लिए पीएफ पर ब्याज दर 8.5 प्रतिशत तय की गई थी. वित्‍त वर्ष 2011-12 में ब्याज दर 8.25 प्रतिशत तय थी.

ये भी पढ़ें :- UP B.Ed JEE 2024: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, Direct Link से करें आवेदन

 

 

Latest News

Microsoft ने 60,000 कर्मचारियों को दिया मर्जी से नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर अरबों डॉलर खर्च कर रही कंपनी

Microsoft: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक Microsoft एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी करने...

More Articles Like This

Exit mobile version