Stock Market: शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market:  कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की हरे निशान में सपाट शुरुआत की है. आज बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स 28.72 अंकों की मामूली बढ़त लेकर 79,830.15 के स्‍तर पर खुला. वहीं दूसरी ओर, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 50 ने भी 42.30 अंकों की बढ़त के साथ 24,289.00 के स्‍तर पर कारोबार की शुरुआत की.

टेक महिंद्रा के स्‍टॉक्‍स में आई गिरावट

शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स की 30 में से 25 कंपनियों के शेयर बढ़त लेकर हरे निशान में खुले और बाकी की 5 कंपनियों के शेयर गिरावट लेकर लाल निशान में खुले. दूसरी ओर, आज एनएसई निफ्टी की 50 में से 37 कंपनी के शेयरों ने तेजी लेकर हरे निशान में कारोबार शुरू किया. बाकी की 13 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले. बीएसई सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एटरनल (जोमैटो) के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.89 फीसदी की बढ़त के साथ खुले और टेक महिंद्रा के शेयर आज सबसे ज्यादा 3.52 फीसदी की गिरावट के साथ खुले.

इनके शेयरों में बढ़त

सेंसेक्स के बाकी शेयरों की बात करें तो आज टीसीएस 0.87 फीसदी, टाटा स्टील 0.85 फीसदी, मारुति सुजुकी 0.75 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.70 फीसदी, टाटा मोटर्स 0.67 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.63 फीसदी, इंफोसिस 0.62 फीसदी, भारती एयरटेल 0.58 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.55 फीसदी, एनटीपीसी 0.54 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 0.51 फीसदी, टाइटन 0.49 फीसदी, बजाज फाइनेंस 0.49 फीसदी, लार्सन एंड टुब्रो 0.45 फीसदी, भारतीय स्टेट बैंक 0.44 फीसदी की बढ़त के साथ खुले.

ये भी पढ़ें :- Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में मामूली गिरावट, नहीं बदले चांदी के भाव, जानें रेट

 

Latest News

ईरान ने किया जवाबी हमला: बहरीन, कतर, कुवैत और UAE में अमेरिकी सैन्य बेस पर दागी मिसाइले

Israel US Attack on Iran: इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान पर भीषण हवाई हमला किया है. इस हमले...

More Articles Like This

Exit mobile version