Forex Reserve: एक बार फिर रिकॉर्ड ऊंचाई पर भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, 223 मिलियन डॉलर की हुई वृद्धि

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

India Forex reserve: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार एक बार रिकार्ड ऊचांई पर पहुंच गया है. यह लगातार 5वां सप्ताह है, जब देश का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा है. बीते 13 सितंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान इसमें 223 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है. हालांकि इससे पहले वाले समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में $5.24 बिलियन की भारी बढ़ोतरी हुई थी. इसी के साथ अपना भंडार अब बढ़कर 689.45 बिलियन डॉलर की नई ऊंचाई पर पहुंच गया है.

कहां पहुंच देश का विदेशी भंडार

भारतीय रिजर्व बैंक से जारी आंकड़ों के अनुसार, 13 सितंबर 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 223 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है. इसी के साथ अपना विदेशी मुद्रा भंडार अब बढ़ कर 689.458 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है, जो कि अब तक का सर्वकालिक स्तर है. इसे रुपये के हिसाब से आंका जाए तो भारत का भंडार इस सप्ताह घटा ही है क्योंकि उस सप्ताह इसमें 776 करोड़ रुपये कमी आई है. हालांकि एक सप्ताह पहले यानी 6 सितंबर 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 5.248बिलियन डॉलर की भारी बढ़ोतरी हुई थी.

घट गया फॉरेन करेंसी एसेट्स

रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के मुताबिक, आलोच्य सप्ताह के दौरान भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियां में कमी हुई है. 13 सितंबर 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने विदेशी मुद्रा आस्तियां (FCAs) में 223 मिलियन डॉलर की की कमी हुई है. इससे एक सप्ताह पहले ही इसमें 5.107 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी. अब अपना एफसीए भंडार घट कर युएसडी .629 Billion रह गया है। उल्लेखनीय है कि कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां (विदेशी मुद्रा आस्तियां) या फॉरेन करेंसी असेट (FCA) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है.

बढ़ा गोल्ड रिजर्व

बीते सप्ताह भारत का गोल्ड रिजर्व भी बढ़ा है. 13 सितंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के स्वर्ण मुद्रा भंडार में 899 मिलियन डॉलर की वृद्धि हुई है. अब अपना सोने का भंडार यूएसडी 62.887 बिलियन डॉलर का हो गया है.   
ये भी पढ़ें :- Tirupati: ‘बहाल कर दी गई है लड्डू प्रसादम की पवित्रता’, मंदिर प्रशासन ने जारी किया बयान

 

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version