यूक्रेन ने टेलीग्राम पर लगाया बैन, Telegram को देश के लिए बताया खतरा, रूस पर लगाया आरोप

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Telegram Ban: टेलीग्राम पर यूक्रेन ने बैन लगा दिया है. यूक्रेन का कहना है कि यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सरकारी और सेना के अधिकारियों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. यूक्रेन का ऐसा दावा है कि टेलीग्राम के जरिए रूस उसके देश पर जासूसी कर रहा है.

इसका ऐलान यूक्रेन के नेशनल सिक्योरिटी ऐंड डिफेंस काउंसिल ने किया है. कुछ दिनों पहले यूक्रेन की जीयूआर मिलिटरी इंटेलिजेंस एजेंसी ने बताया था इस प्लेटफॉर्म के जरिए रूस, यूक्रेन पर जासूसी कर रहा है.

यूक्रेन का कहना है कि यह प्रतिबंध राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है. मालूम हो कि रूस और यूक्रेन, दोनों देशों में धड़ल्ले से टेलीग्राम का उपयोग किया जाता है. रूस-यूक्रेन जंग की जानकारी साझा करने के लिए रूस और यूक्रेन सरकार इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करती आई है.

टेलीग्राम की स्थापना रूसी मूल के पावेल डुरोव ने की थी. पिछले महीने टेलीग्राम फाउंडर और सीईओ पावेल डुरोव को फ्रांस में गिरफ्तार किया गया था.

आपको बता दें कि टेलीग्राम के 900 मिलियन यूजर्स हैं. लोकप्रियता के बावजूद कंटेंट मॉडरेशन को लेकर चिंताओं के कारण टेलीग्राम को कई देशों में प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है.

Latest News

22 July 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 22 July 2026: बुधवार को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, स्वाति नक्षत्र और साध्य योग का शुभ संयोग है. जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय, सूर्यास्त और पूरे दिन का पंचांग.

More Articles Like This

Exit mobile version