भारत के विदेशी मुद्रा भंडार को बड़ा झटका, 10.75 बिलियन डॉलर की आई गिरावट

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Forex Reserves: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में भारी गिरावट आई है. बीते 11 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में देश का फॉरेक्‍स रिजर्व 10. 746 बिलियन अमेरिकी डॉलर कम होकर 690. 43 बिलियन अमेरिकी डॉलर रह गया. शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक ने इसकी जानकारी दी. ये गिरावट लगातार दूसरी बार दर्ज की गई है. वहीं यह एक अप्रैल 2022 के बाद यानी बीते ढाई साल की सबसे बड़ी गिरावट है. एक खबर के अनुसार, पिछले रिपोर्टिंग सप्ताह में भंडार 3. 709 बिलियन अमेरिकी डॉलर गिरकर 701. 176 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया था. वहीं सितंबर के आखिर में भंडार 704. 885 बिलियन अमेरिकी डॉलर के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था.

स्वर्ण भंडार भी घटा

शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 11 अक्टूबर को खत्म सप्ताह में विदेशी मुद्रा आस्तियां 10. 542 बिलियन अमेरिकी डॉलर घटकर 602. 101 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गई. डॉलर के संदर्भ में अभिव्यक्त विदेशी मुद्रा आस्तियों में फॉरेक्‍स रिजर्व में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी इकाइयों की मूल्यवृद्धि या मूल्यह्रास का प्रभाव शामिल होता है. केंद्रीय बैंक ने कहा कि इस सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार 98 मिलियन अमेरिकी डॉलर कम होकर 65.658 बिलियन अमेरिकी डॉलर रह गया.

86 मिलियन अमेरिकी डॉलर कम हुआ SDR

भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा कि विशेष आहरण अधिकार (SDR) 86 मिलियन अमेरिकी डॉलर कम होकर 18.339 बिलियन अमेरिकी डॉलर रह गया. आंकड़ों के अनुसार, IMF के साथ भारत की आरक्षित स्थिति 20 मिलियन अमेरिकी डॉलर कम होकर 4.333 बिलियन अमेरिकी डॉलर रह गई.

ये भी पढ़ें :- Karwa Chauth 2024: करवा चौथ का व्रत कल, यहां जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और चंद्रोदय का समय

 

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version