Gold Silver Price Today: दिल्ली-यूपी में सोने चांदी के भाव स्थिर, इंदौर में बढ़े दाम; जानिए भाव

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 29 February 2024: शादी विवाह का सीजन चल रहा है. हर तरफ शादियों की धूम है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि आज सर्राफा बाजार में कहीं सोने-चांदी की कीमत स्थिर है तो कहीं महंगा हुआ है. आइए Bankbazaar.com के मुताबिक जानते हैं सोने चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत स्थिर है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी बुधवार को 58,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी उसी दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 61,530 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी उसी दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो चांदी की कीमत भी स्थिर है. बता दें कि जो चांदी कल यानी बुधवार को 75,500 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वो आज भी उसी दर से बिकेगी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां भी सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी बुधवार को 58,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी उसी दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 61,530 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी उसी दर से बिकेगा.

जानिए MP में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी बुधवार को 58,480 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 58,580 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 61,400 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 61,510 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

ये भी पढ़ें-

29 February 2024 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Latest News

Petrol-Diesel Rate on August 13, 2026: कच्चे तेल में उछाल के बीच पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, जानें आपके शहर में आज का रेट

Petrol Diesel Rate Today 13 August 2026: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है, लेकिन भारत में आज पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बदले. जानिए प्रमुख शहरों के ताजा रेट.

More Articles Like This

Exit mobile version