Gold Price Today, 25 November 2023: सोने-चांदी के भाव स्थिर, जानिए गोल्ड-सिल्वर का ताजा रेट

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Price Today, 25 November 2023: शादी-विवाह का सीजन शुरू हो गया है. ऐसे में इन दिनों सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के खरीदारों की संख्या बढ़ गई है. अगर आपके भी घर या रिश्तेदारी में शादी है और आप सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी करने वाले हैं तो यह खबर आपके लिए है. बता दें कि सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव स्थिर बने हुए हैं. आइए Bankbazaar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

नहीं बढ़े सोने के भाव (Delhi Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शुक्रवार को 57,850 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज भी उसी दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात की जाए 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 60,740 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज भी उसी दर से बिकेगा.

चांदी के बढ़े दाम (Delhi Silver Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो चांदी कीमत में बढ़ोत्तरी देखी गई है. बता दें कि जो चांदी कल यानी शुक्रवार को 79,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वो आज 79,200 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी.

UP में भी सोने के भाव स्थिर (UP Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां भी सोने की कीमत स्थिर है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शुक्रवार को 57,850 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज भी उसी दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात की जाए 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 60,740 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज भी उसी दर से बिकेगा.

जानिए MP में सोने का भाव (MP Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक वहीं, अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शुक्रवार को 57,730 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज भी उसी कीमत पर बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 60,620 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज भी उसी कीमत पर बिकेगा.

ये भी पढ़ें- 25 November Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Latest News

Maha Ashtami 2026: महाअष्टमी के दिन करें दुर्गा सप्‍तशती के इन मंत्रों का जाप, मिलेगा 9 दिनों के पूजा का फल

Maha Ashtami 2026: शक्ति के उपासना का पर्व नवरात्रि चल रहा है. मां दुर्गा के भक्त कृपा पाने के...

More Articles Like This

Exit mobile version