Gold Silver Price: अक्षय तृतीया के दिन सोने के दाम में गिरावट, चांदी की कीमत में मामूली उछाल; जानिए कीमत

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 10 May 2024: देश भर में आज अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर लोग जमकर सोने-चांदी की खरीदारी करते हैं. यदि आप भी इस खास दिन पर सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि आज सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिला है. वहीं, चांदी की कीमत में मामूली उछाल देखने को मिला है. आइए Bankbazaar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में मामूली गिरावट देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 67,250 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 67,150 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 70,610 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 70,510 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो चांदी की कीमत तो आज चांदी के भाव में थोड़ी उछाल देखने को मिली है. बता दें कि जो चांदी कल यानी गुरुवार को 88,500 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी, वो आज 88,700 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में मामूली गिरावट देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 67,250 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 67,150 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 70,610 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 70,510 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए MP में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 67,130 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज  67,030 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 70,490 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 70,380 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

Latest News

15 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज 15 सितंबर 2026 को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि सुबह 7:44 बजे तक रहेगी, इसके बाद पंचमी तिथि शुरू होगी. आज ऋषि पंचमी का पर्व मनाया जाएगा. जानें राहुकाल, शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, योग और सूर्योदय-सूर्यास्त का पूरा समय.

More Articles Like This

Exit mobile version