Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमत में फिर उछाल, जानिए कितना हुआ महंगा

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 16 April 2024: एक बार फिर शादी-विवाह का सीजन शुरू हो गया है. अगर आपके भी परिवार में किसी की शादी है और आप सोने-चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं या आप सोने-चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि आज सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत में एक बार फिर उछाल देखने को मिल रहा है. आइए Bankbazaar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने के भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में उछाल देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 67,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 68,050 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 70,880 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो 71,450 आज रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो चांदी की कीमत में भी बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है. बता दें कि जो चांदी कल यानी सोमवार को 89,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वो आज 89,500 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में तगड़ा उछाल देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 67,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 68,050 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 70,880 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो 71,450 आज रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए MP में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने के भाव बढ़े हैं. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 67,380 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 67,930 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 70,750 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 71,330 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

 

Latest News

इस्लामाबाद के खिलाफ लगातार प्रदर्शन जारी, रावलाकोट में जुटे 50 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारी

Protest in PoK: पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में विरोध प्रदर्शन थमने का नाम ही नही ले रहा...

More Articles Like This

Exit mobile version