Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत में भारी गिरावट, जानिए कितना हुआ सस्ता

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 06 December 2023: शादी-विवाह का सीजन चल रहा है. ऐसे में इन दिनों सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के खरीदारों की संख्या बढ़ गई है. अगर आपके भी घर या रिश्तेदारी में शादी है और आप सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी करने वाले हैं तो आज आपके लिए सुनहरा मौका है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज सोने-चांदी की कीमत में तगड़ा गिरावट देखने को मिला है. आइए Bankbazaar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने की कीमत में गिरावट (Delhi Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल रहा है़. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी मंगलवार को 59,850 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 58,850 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 62,840 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 61,790 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत में भी बंपर गिरावट (Delhi Silver Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो चांदी कीमत में भी आज भारी गिरावट देखने को मिला है. बता दें कि जो चांदी कल यानी मंगलवार को 82,500 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वो आज 81,400 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी.

UP में भी सस्ता हुआ सोना (UP Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां भी सोने की में भारी गिरावट देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी मंगलवार को 59,850 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 58,850 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 62,840 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 61,790 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए MP में सोने का भाव (MP Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी मंगलवार को 59,730 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था वो आज 58,730 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 62,720 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 61,670 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिकेगा.

ये भी पढ़ें- Revanth Reddy: कांग्रेस ने की घोषणा, रेवंत रेड्डी होंगे तेलंगाना के नए CM, जाने कब लेंगे शपथ

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज ग्रहों की चाल बताएगी सभी 12 राशियों का हाल, यहां पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 09 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version