Revanth Reddy: कांग्रेस ने की घोषणा, रेवंत रेड्डी होंगे तेलंगाना के नए CM, जाने कब लेंगे शपथ

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्लीः कांग्रेस ने मंगलवार को अपनी पार्टी मुख्यालय में सीएम पद की घोषणा की. इस घोषणा के अनुसार, रेवंत रेड्डी तेलंगाना के अगले मुख्यमंत्री होंगे. वह 7 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.

तय माना जा रहा था रेवंत रेड्डी का सीएम बनना
मालूम हो कि रेवंत रेड्डी का मुख्यमंत्री बनना पहले से तय माना जा रहा था, जिसपर पार्टी ने आज मुहर लगा दी है. इससे पहले हैदराबाद में सीएलपी बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था और सीएम नियुक्त करने का आखिरी फैसला पार्टी आलाकमान पर छोड़ दिया गया था.

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने तेलंगाना विधायक दल के नए सीएलपी के रूप में रेवंत रेड्डी को चुना है. रेवंत रेड्डी पीसीसी अध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं.

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि रेवंत रेड्डी एक प्रभावशाली नेता हैं, जिन्होंने अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ अच्छा प्रचार किया. हमें पूरा यकीन है कि इस सरकार की पहली और सबसे बड़ी प्राथमिकता तेलंगाना के लोगों की आकांक्षाओं और उन्हें दी गई गारंटी को पूरा करना होगा.

Latest News

Aaj Ka Rashifal 3 July 2026: आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 03 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version