जम्मू-कश्मीर: LOC के पास मिलीं पांच बारूदी सुरंगें, सेना ने किया नष्ट

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Landmines Found Near The LOC: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LOC) के पास सेना ने पांच बारूदी सुरंगों का पता लगाया. उन्हें सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया. शनिवार सुबह सेना की गश्ती टीम को बसोनी टॉप इलाके में सीमा बाड़ के पास दो बारूदी सुरंगें मिलीं. इससे पहले शुक्रवार को इसी इलाके में तीन अन्य बारूदी सुरंगें बरामद हुई थीं.

सभी पांचों बारूदी सुरंगों को सेना के बम निरोधक दस्ते ने नियंत्रित विस्फोट के जरिए नष्ट कर दिया. इस कार्रवाई में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है.

अधिकारियों ने बताया कि एलओसी के अग्रिम इलाकों में घुसपैठ रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के तहत बारूदी सुरंगें बिछाई गई हैं. हालांकि, भारी बारिश की वजह से कई बार ये सुरंगें अपनी जगह से खिसककर जमीन की सतह पर आ जाती हैं, जिससे लोगों और सुरक्षाबलों के लिए खतरा पैदा हो सकता है.

Latest News

फाइबर जितना ज्यादा, उतना बेहतर ये जरूरी नहीं, जानें रोजाना के लिए कितनी मात्रा है सही

fibre in our diet: जब भी हेल्दी डाइट की बात आती है तो सबसे पहले ध्यान प्रोटीन, विटामिन और...

More Articles Like This

Exit mobile version