Russia-Ukraine War: रूस का यूक्रेन में भीषण हवाई हमला, 8 लोगों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन जंग थमने का नाम नहीं ले रही है. यूक्रेन के जापोरिज्जिया क्षेत्र में हुए भीषण रूसी हवाई हमलों में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं. स्थानीय रक्षा परिषद के सह-अध्यक्ष इवान फेडोरोव के मुताबिक, शनिवार को रिहायशी इमारतों पर रूसी हवाई बम गिरने से यह हादसा हुआ, जिसमें 16 अन्य लोग घायल हुए हैं.

पूर्ण पैमाने पर आक्रमण के साढ़े चार साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी रूस की ओर से बमबारी तेज है. अलग-अलग हमलों पिछले चार दिनों में ही यूक्रेन में 55 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

ट्रंप और पुतिन के बीच डीजल समझौते के बाद हमला

यह हमला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रूस के साथ एक बड़े डीजल आयात समझौते की घोषणा के ठीक एक दिन बाद हुआ है. इस फैसले ने रूस पर वर्षों से चले आ रहे अमेरिकी कूटनीतिक और आर्थिक दबाव के रूख को पूरी तरह बदलकर रख दिया है.

डोनाल्ड ट्रंप का चौंकाने वाला कदम

अमेरिकी मध्यावधि चुनावों से ठीक पहले ईंधन की बढ़ती कीमतों पर काबू पाने के उद्देश्य से ट्रंप ने इस डील की घोषणा की. सोशल मीडिया पर शुक्रवार को डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ फोन पर हुई बातचीत के दौरान यह समझौता तय हुआ.

समझौते के तहत रूस तुरंत 3 लाख टन से ज्यादा डीजल की आपूर्ति करेगा, जिसके बाद नवंबर में 5 लाख टन और जल्द ही 10 लाख टन अतिरिक्त डीजल भेजा जाएगा. इसके बाद कम समय में और 30 लाख टन डीजल की आपूर्ति की जाएगी.

ट्रंप का यह फैसला उनके द्वारा पिछले महीने ही हस्ताक्षरित उस व्यापक रूस-विरोधी प्रतिबंध कानून के बिल्कुल विपरीत है, जिसका मकसद यूक्रेन युद्ध के लिए रूस के तेल और गैस राजस्व को रोकना था.

जेलेंस्की ने की समझौते की निंदा

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने इस समझौते की कड़ी निंदा करते हुए इसे मजबूत सहयोगियों द्वारा लिया गया एक कमजोर फैसला बताया. ऑनलाइन पोस्ट में जेलेंस्की ने चेतावनी दी कि अमेरिकी का यह कदम रूस को और अधिक आंतक फैलाने के लिए वित्तीय संसाधन प्रदान करेगा.

उन्होंने कहा कि  इससे रूस को फायदा होता है, उसे और लोगों को मारने, युद्ध को लंबा खींचने और अमेरिका के प्रति और कम सम्मान दिखाने का मौका मिलता है.

यह घोषणा तब हुई, जब ट्र्ंप के दूत स्टीव विटकॉफ और दामाद जेरेड कुशनर मियामी में यूक्रेनी प्रतिनिधियों के साथ शांति प्रस्ताव पर चर्चा कर रहे थे. जेलेंस्की ने निराशा जताते हुए कहा कि बातचीत में शामिल उनकी टीम का इस्तेमाल सिर्फ एक दिखावे के तौर पर किया जा रहा है, जो कि सहयोगियों के बीच उचित व्यवहार नहीं है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version