Gold Silver Price Today: नहीं बढ़े सोने के दाम, चांदी की कीमत में जरा सा उछाल, जानिए भाव

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, Sona Chandi Ke Bhav: अगर आप सोने-चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं या आप सोने में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है. बता दें कि आज सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. हालांकि आज सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है. आइए Bankbazaar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

नहीं बढ़े सोने के भाव (Delhi Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 56,950 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिका, वो आज भी उसी दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात की जाए 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 59,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज भी इसी कीमत पर बिकेगा.

चांदी की कीमत में उछाल (Delhi Silver Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो चांदी कीमत में भी आज उछाल देखने को मिला है. बता दें कि जो चांदी कल यानी गुरुवार 77,700 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वो आज भी 78,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी.

UP में भी नहीं बढ़े सोने के भाव (UP Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां भी सोने की कीमत के भाव स्थिर हैं. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 56,950 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिका, वो आज भी उसी दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात की जाए 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 59,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज भी इसी कीमत पर बिकेगा.

जानिए MP में सोने का भाव (MP Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक वहीं, अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 56,830 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज भी इसी कीमत पर बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 59,670 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज भी उसी दर से बिकेगा.

ये भी पढ़ें- Horoscope: शुक्रवार को किसे मिलेगी गुड न्यूज और किसे होना पड़ेगा परेशान, जानिए अपना राशिफल

Latest News

27 August 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

27 अगस्त 2026 को चतुर्दशी तिथि सुबह 9:09 बजे तक रहेगी, इसके बाद पूर्णिमा शुरू होगी. आज व्रतादि की पूर्णिमा है और पंचक की शुरुआत भी हो रही है. जानें आज का पूरा पंचांग.

More Articles Like This

Exit mobile version